मेहंदवानी पक्के मोर्चे के नेताओं विरुद्ध केस दर्ज करने की सख्त निंदा

by

गढ़शंकर :
पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की अहम बैठक शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी विशेष रुप से शामिल हुए। बैठक में उपस्थित साथियों द्वारा मेहंदवानी में फैक्ट्री प्रदूषण तथा टिप्परों की ढोआ ढुआई विरुद्ध लगे पक्के मोर्चे के नेताओं विरुद्ध प्रशासन द्वारा धारा 283 तथा 188 के अधीन केस दर्ज करने की सख्त शब्दों में निंदा की गई तथा पक्के मोर्चे के संघर्ष के साथ पूर्ण एकजुटता जताई गई। प्रशासन से मांग की गई कि पक्के मोर्चे के नेताओं के साथ बातचीत करते फैक्ट्री प्रदूषण तथा टिप्परों की ढोआ ढुआई का मसला तुरंत हल किया जाए।
बैठक के फैसले संबंधी जानकारी देते हुए सचिव जीत सिंह बगवाई ने बताया कि तिथि चार अगस्त को हो रहे जिला इजलास में गढ़शंकर से विभिन्न विभागों के 25 डेलीगेट हिस्सा लेंगे तथा 9 सितम्बर को पंजाब यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स सांझा फ्रंट द्वारा संगरुर में की जा रही महा रैली में भी गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मुलाजिम हिस्सा लेंगे। इस मौके पर बलवीर बैंस, कुलविन्द्र सहूंगड़ा, सतीश कुमार, गुरनाम हाजीपुर, बलभद्र सिंह, नरेश बग्गा, जगदीश पखोवाल व बलवंत राम विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सत्ता का अहंकार त्याग कर इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान करो डिप्टी स्पीकर : निमिषा मेहता

गढ़शंकर – सीनियर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने गढ़शंकर के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी द्वारा इलाके की जनता को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र...
article-image
पंजाब

चोरी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी : हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरोली गांव सिंगा से 12 अगस्त को स्वराज ट्रैक्टर ट्राली किया था चोरी

गढ़शंकर, 18 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब

गीतांश टीवीएस ने होशियारपुर में शोरूम की शुरुआत की :

टीवीएस मोटरबाइक्स और स्कूटर्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है नए शोरूम में, बिक्री के बाद बेहतरीन सर्विसेज का वादा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गीतांश टीवीएस शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ होशियारपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र...
article-image
पंजाब

कैब ड्राइवर की हत्या : जैश का टेरर मॉड्यूल..कश्मीर से 3 लोग गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया. इस केस में जम्मू-कश्मीर से तीन लोगों की...
Translate »
error: Content is protected !!