मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी

by

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, दलाई लामा मंदिर और बाजार सहित कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अक्टूबर। मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में 14 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल एचपीएसईबीएल, मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भारमोरिया ने बताया कि 11 केवी कलापुल-मैक्लोडगंज फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में निर्धारित रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि एचटी/एलटी वितरण नेटवर्क के रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।

इस दौरान मैक्लोडगंज मुख्य चौक, मैक्लोडगंज बाजार, दलाई लामा मंदिर, मंदिर रोड, जोगीवाड़ा रोड, जोगीवाड़ा गांव, प्रेम गली, मीठानाला, हीरू गांव, दुसालां, टिप्पा रोड, टिप्पा, हयात होटल, पर्वतारोहण संस्थान, तुशिता ध्यान केंद्र और फोरसेथगंज सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने तय किया कि रूटीन की सरकार नहीं चल सकती, कर्ज कल्चर को करना पड़ेगा बंद – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अहम बयान

रोहित भदसाली : शिमला। हिमाचल प्रदेश का पूरा तंत्र बिना कर्ज के आगे नहीं बढ़ रहा है । प्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि कर्मचारियों को वेतन देने और रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हिमाचल में हाई अलर्ट: स्कूल बंद करने के बाद उठाया गया ये कदम

एएम नाथ।  शिमला :  हाल ही में सीमा पार सैन्य अभियानों के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, हिमाचल प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे राज्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉक आउट …अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही एएम नाथ। शिमला : बजट अनुमानों पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!