मैड संधू पर सरेराह फायरिंग….. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद मौत

by

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। गंभीर रूप से घायल मैड संधू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके साथी उन्हें उठाकर सड़क से ले जाते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर गोली के खोल भी दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एडीसीपी सिटी-2 ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

तीन महीने पहले हुआ था विवाद

पुलिस जांच में मैड संधू से जुड़े करीब तीन महीने पुराने विवाद को भी एक पहलू के तौर पर देखा जा रहा है। उस समय निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ उनका विवाद सामने आया था। निहंग पक्ष ने उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई थी तथा ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी।

विवाद के दौरान मैड संधू ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद में बदलाव किया है और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुरानी वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से विवाद पैदा किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पुराने विवाद समेत हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। गोलीकांड के पीछे पुराने विवाद की भूमिका है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कार वाशिंग की खाली पोस्टों के लिए इंटरव्यू 28 से 30 तक: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से कम पढ़े लिखे गरीब, जरुरतमंद बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़े करने के लिए व अपनी आजीविका...
article-image
पंजाब

Breaking the statue of Bharat

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.28 : In protest against the unfortunate incident of breaking the statue of Bharat Ratna Babasahib Dr. Bhimrao Ambedkar at Amritsar, Bar Association Garhshankar under the leadership of Pankaj Kirpal President went on a...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब

सांझ केंद्र माहिलपुर में तैनात महिला कांस्टेबल अंजली देवी की ओर से लोगों को नशों से बचने के लिए किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पुलिस थाना माहिलपुर के सांझ केंद्र में तैनात महिला कांस्टेबल अंजली देवी की ओर से प्रभारी ए एस आई रशपाल सिंह के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की मुहिम युद्ध नशों...
Translate »
error: Content is protected !!