मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगी रोकः डीसी

by

ऊना फरवरीः 10 मार्च 2022 से मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वाले वाहन मालिकों पर जिला ऊना के सभी प्रवेश द्वारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और श्रद्धालुओं को मालवाहक वाहनों में आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पंजाब, हरियाणा तथा उत्तर भारत के अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रकों, ट्रैक्टरों, ट्रॉलियों तथा ट्रालों में सवार होकर बाबा बड़भाग सिंह मेले में शामिल होने के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें जिला ऊना की सीमा से आगे मालवाहक वाहनों में नहीं जाने दिया जाएगा, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती अंतर्राज्यीय बैरियर पर की जाएगी। डीसी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए बसों में यात्रा करें और मालवाहक वाहनों में आने से बचें।
उपायुक्त ने कहा कि डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक होली मेला मनाया जाएगा, जिसके लिए एडीसी ऊना को मेला अधिकारी तथा एसडीएम अंब को अतिरिक्त मेला अधिकारी, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मेला पुलिस अधिकारी व डीएसपी अंब को सहायक मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान झंडे की रस्म 18 मार्च को होगी तथा प्रसाद 20 मार्च की मध्यरात्रि 2 बजे वितरित किया जाएगा।
जिलाधीश ने कहा कि सभी श्रद्धालु कोविड नियमों की अनुपालना भी सुनिश्चित करें तथा पॉलीथीन का प्रयोग न करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आधार सत्यापन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ीः डीसी

ऊना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी प्रमाणीकरण विकल्प के माध्यम से आधार सत्यापन करने की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को कोर्ट में घसीटने की तैयारी : APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 यदि लागू नहीं किए गए तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का रास्ता पड़ेगा अपनाना हरि चंद रोच ने कहा

शिमला: कोटगढ़ हॉर्टीकल्चर एंड एन्वायर्नमेंट सोसायटी ने बागवानी मंत्री को पत्र लिखकर APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 को उसकी मूल भावना के हिसाब से लागू करने की मांग की है। सोसायटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम ठाकुर

ऊना: 1 सितंबरः उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं, देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया – अमित शाह

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर आज कहा कि देश में बहुत से लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!