मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

by

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री सभा, पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन तर्कशील सोसाइटी व मजदूर यूनियनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यौन आरोपों विश्वस्तरीय महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिसिया हिंसा से कुचलने के खिलाफ और कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ विभिन्न संगठनों के नेता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, हरमेश ढेसी, माखन वाहिदपुरी, प्रिंसिपल डॉ. बिकार सिंह, कुलविंदर चहल, रामजी दास चौहान , पेंशनर मोर्चा हंस राज गढ़शंकर, कर्मचारी नेता मुकेश कुमार व बीबी सुभाष मट्टू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोकतंत्र व न्यायप्रिय लोगों ने आज आनंदपुर चौक स्थित गुरदित सिंह पार्क में रैली निकाली और उसके बाद शहर में रोष मार्च निकालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह व बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका और ब्रिज भूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार खिलाफ जोरदार नारेवाजी की।

इस दौरान संबोधित करते पूर्व सरपंच कुलभूषण महिंदवानी, सुखदेव डांनसीवाल, प्रदीप कुमार , प्रो कुलवंत गोलेवाल, रामजीत सिंह सरपंच, संतोख सिंह रसूलपुर, सतनाम सिंह सरपंच, पम्मी सरपंच, हरभजन अटवाल, हरभजन सिंह गुलपुर, गुरनाम सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह ने सभा को संबोधित किया। सुच्चा सिंह भज्जल, प्रवीण कुमारी, गुरमेल सिंह ने कहा कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीडऩ के खिलाफ देश के मशहूर पहलवान खासकर महिला पहलवान पिछले कई महीनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें न्याय दिलाने के बजाय उनके संघर्ष को कुचलने की कोशिश की। उन्हींनो ने कहा कि कल जब विभिन्न संगठनों के पहलवान महापंचायत करने के लिए एकत्र हो रहे थे तो उन्हें केंद्र सरकार और पुलिस ने बेरहमी से प्रताड़ित किया के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
इसके इलावा उनके धरने वाले तंबुओं को फाड़ कर फासीवादी चेहरा दिखा दिया। नेताओं ने मांग की कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए और पहलवानों के साथ न्याय किया जाए। इस समय श्री जरनैल सिंह, श्री सतपाल केलर, श्री जसविंदर सिंह, श्री जसप्रीत सिंह, मनजिंदर कुमार झाली, जरनैल सिंह गोलेवाल, लखवीर सिंह अलीपुर, प्रेम पाहलेवाल, गुरदेव सिंह और जरनैल सिंह गोलेवाल जोगिंदर सिंह संतोख सिंह रसूलपुर तेजिंदर सिंह माजरा डीगरियां, होशियार गोल्डी, इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह, हरनेक सिंह करनैल सिंह, हरि राम नफरी सेवा मुक्त तहसीलदार, हरदेव राय सेवामुक्त मुख्य प्रबंधक, तर्कशील नेता गुरनाम सिंह, रेशम सिंह नरेश कपूर, सुरिंदर कौर, जीवन ज्योति आदि भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थोडी भी बरसात तहिसील कांप्लेक्स गढ़शंकर में जलभराव के चलते हालत बदतर

गढ़शंकर l तहिसील कांप्लेक्स गढ़शंकर का थोड़ी सी बरसात के बाद जलभराव होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए। बरसात के बाद मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर का पानी भी तहसील कॉम्प्लेक्स के अंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऋण के स्वीकृत और अस्वीकृत मामलों की करें रिपोर्टिंग : बैंक ऋण जमा अनुपात में करें सुधार- निवेदिता नेगी

मंडी, 28 दिसम्बर :  एडीसी निवेदिता नेगी ने बैंकों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी सामंजस्य के साथ वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये मिल कर काम करें। उन्होंने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅ. शांडिल ने किया द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ : माँ शूलिनी की सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजकों और मास्टर्स गेम्स में हिमाचल को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हाॅकी टीम की कप्तान और कोच को सम्मानित भी किया

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गत सांय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के स्टाफ के रुके वेतन के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा विद्या फंड में से 92 लाख की सहायता जारी

समूह स्टाफ द्वारा शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट धामी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अनकवर्ड स्टाफ का...
Translate »
error: Content is protected !!