मोरठू- जोलना संपर्क मार्ग की डीपीआर तैयार, 4 करोड़ 84 लाख की धन राशि व्यय होगी : कुलदीप सिंह पठानिया ने मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

by
इंटर डिस्ट्रिक्ट मार्ग के रूप में विकसित होगा मोरठू-भेड़खड्ड– कुलदीप सिंह पठानिया
एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया ।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्यों पर 90 लाख की धनराशि व्यय होगी ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग को इंटर डिस्ट्रिक्ट मार्ग के रूप में विकसित कर इसके पुराने स्वरूप वापिस लाया जाएगा। इस संपर्क मार्ग के निर्मित होने से लोगों को नूरपुर ,कांगड़ा तथा पठानकोट जाने के लिए एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मोरठू-भेड़खड्ड संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को निर्देशित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने डेंठा-मोरठू संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को जल्द शुरू करने का भी आश्वासन दिया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क घनत्व के मामले में भटियात विधानसभा क्षेत्र जिला में अग्रणी बनेगा ।
उन्होंने आगे कहा कि मोरठू- जोलना संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अनुमति प्रदान की जा रही है। निर्माण कार्यों पर 4 करोड़ 84 लाख की धन राशि व्यय होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बनेट-मोरठू संपर्क मार्ग निर्माण के लिए विभाग को वन अनुमति (एफआरए) मामले की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पेयजल योजना मोरठू के उन्नयन कार्यों पर 87 लाख व्यय किए जा रहे है। लोगों की सुविधा के अनुरूप जल्द इस कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का यहाँ पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी, सहायक अभियंता अनिल ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार,जोलना पंचायत प्रधान मुन्नी देवी, मोरठू प्रधान वीना देवी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ सुरिंदर शर्मा की माता के आकस्मिक निधन पर व्यक्त किया शोक

ऊना: 13 अगस्तः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, निदेशक सूचना एवं जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 जनवरी को संस्कृति सदन मंडी में होगी आयोजित: लोक परम्पराओं के प्रोत्साहन के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता- विजेता दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी होंगे मुख्य अतिथि मंडी, 8 जनवरी। जिला भाषा अधिकारी मंडी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों, लोक परम्पराओं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 स्टार प्रचारक आप उतारेगी मैदान में : मान और सिसोदिया पर रहेगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला : आप ने हिमाचल में 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। जिसमें केंद्रीय आप नेताओं के साथ-साथ हिमाचल के नेता भी शामिल हैं। 29 अक्तूबर से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!