मोहाली हमले का मामला सुलझा : लखवीर सिंह लंडा मुख्य आरोपी, अभ तक 6 ग्रिफ्तार

by

मोहाली :  पंजाब पुलिस ने मोहाली हमले के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पंजाब के डीजीपी वी.के. भंवरा ने जानकारी दी कि मोहाली में इंटेलीजेंस मुख्यालय पर हुए हमले को तीसरे दिनों के उपरांत सुलझा लिया गया है। यह वारदात बबर खालसा  इंटर नैशनल तथा गैंगस्टर ने मिल कर की है। डी.जी.पी. वीके भंवरा ने दावा किया कि इस हमले में लखवीर सिंह लंडा मुख्य आरोपी है। वह तरनतारन का रहने वाला है। वह पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी हरविन्द्र रिंदा का करीबी है। उन्होंने कहा कि लखवीर लंडा पहले गैंगस्टर था तथा फिर कनाडा चला गया। इस मामले में एक आरोपी निशान सिंह तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में दूसरा आरोपी चढ़त सिंह है। दोनों तरनतारन के हैं। उन्होंने कहा कि इस केद में छह आरोपी शामिल थे। इनमें बलजीत कौर, बलजिन्द्र रैंबो, अनाददीन सोनू, जगदीप तथा कंवर बाठ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें रखने का काम कंवर बाठ तथा बलजीत कौर ने किया। निशान सिंह ने रिहायश का प्रबंध किया तथा इन लोगों को आरपीजी दी। बलजिन्द्र रैंबो का नाम भी इनमें शामिल है, उसने एके-47 दी। यह सभी तरनतारन के हैं।
यह 7 मई को रवाना हुए तथा 9 मई को वारदात को अंजाम दिया गया। जगदीप कंग ने मोहाली में इनकी मदद की तथा पूरे मामले की देखरेख की।  अभ तक कंवर1 बाठ, बलजीत कौर,बलजिंदर, अनंतदीप सिंह, जगदीप सिंह व निशान सिंह ग्रिफ्तार किये जा चुके है।    मुहम्मद नसीम आलम तथा मुहम्मद शराफ राज के बारे में जांच जारी है। यह दोनों बिहार से हैं। चढ़त सिंह व दो अन्य अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

फोटो : डीजीपी वी.के. भंवरा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा होशियारपुर, 13 अक्टूबर: जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना,...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों के सामने पीती थी सिगरेट महिला टीचर , सस्पेंड : पढ़ाई के दौरान करती थी तंत्र-मंत्र और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी

लुधियाना । सरकारी प्राइमरी स्कूल भूखड़ी कलां की ईटीटी अध्यापिका कमलजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। अध्यापिका के खिलाफ प्राप्त हुई शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय एलीमेंट्री से हासिल रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!