यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

by

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न होने की वजह से यह फैसला हुआ है. फांसी टलने की सूचना जेल ऑथोरिटी ने दी है।

सूत्रों के मुताबिक निमिषा मामले में ग्रांड मुफ्ती अबूबकर अहमद पीड़ित अब्दो महदी के परिवार से बात कर रहे हैं. पहले दिन की बातचीत सकारात्मक रही, जिसके कारण आगे भी बातचीत की गुंजाइश बची है. इसे देखते हुए यह फांसी टालने का फैसला किया गया है।

यमन के न्याय विभाग ने इससे पहले जेल ऑथोरिटी से 16 जुलाई को निमिषा प्रिया के सजा ए मौत पर अमल लाने के लिए कहा था. निमिषा पर अपने बिजनेस पार्टनर अब्दो महदी की हत्या का आरोप है।

ब्लड मनी के जरिए मनाने की कवायद तेज

2008 में केरल से यमन पहुंची निमिषा प्रिया पर 2017 में तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप लगा. निमिषा तब से यमन की सना जेल में बंद है. इस साल की शुरुआत में उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी. इस महीने फांसी की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया।

इसके बाद निमिषा को बचाने की कवायद तेज हो गई. निमिषा प्रिया इंटरनेशनल काउंसिल नामक एक संस्था बनाई गई है. जो लगातार ब्लड मनी को लेकर सक्रिय है. दरअसल, यमन में शरिया कानून के तहत कहा गया है कि अगर पीड़ित परिवार पैसे लेकर चाहे तो दोषी को माफ कर सकता है।

केंद्र सरकार से लेकर ग्रांड मुफ्ती तक एक्टिव :  निमिषा को बचाने के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों से लेकर ग्रांड मुफ्ती अबूबकर अहमद और निमिषा का परिवार एक्टिव है. निमिषा की मां तो लंबे वक्त से यमन में ही मौजूद है. भारत सरकार यमन में लगातार कूटनीतिक तरीके से संपर्क बनाए हुए थी, जिसका नतीजा रहा कि फांसी की मुकर्रर सजा से ठीक पहले निमिषा को राहत दी गई है.ल।

अब आगे क्या होगा?

निमिषा प्रिया की फांसी की तारीख अभी सिर्फ टली है. फांसी पर रोक नहीं लगाई है. यानी अभी भी खतरा बरकरार है. भारत के अधिकारी और ग्रांड मुफ्ती लगातार यमन में तलाल अब्दो के परिवार को मनाने में जुटे हैं. निमिषा के परिवार ने तलाल के परिवार को 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.5 करोड़) रुपए देने की भी पेशकश की है।

हालांकि, ब्लड मनी को लेकर राजी होना है या नहीं, यह फैसला तलाल के परिवार को करना है. तलाल के परिवार अगर साफ इनकार कर देता है तो फिर कोई ऑप्शन नहीं बचेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष बने एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर : एडवोकेट मनजीत सिंह सचिव और एडवोकेट ओंकार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित

गढ़शंकर  : बार एसोसिएशन गढ़शंकर की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 104 मतदाताओं में से 102 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के...
दिल्ली

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अटल सुरंग पर वेबिनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसी महान संरचनाओं के निर्माण के लिए राष्ट्रीय गौरव की भावना सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है

दिल्ली:  सीमा सड़क संगठन ने आज (11 जनवरी) आईआईटी, एनआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों के लाभ के लिए अटल सुरंग से प्राप्त अनुभवों के प्रसार के लिए अटल सुरंग पर एक वेबिनार का आयोजन...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

एसीपी सहित कई लोग घायल- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकराईं

लखनऊ  : लखनऊ में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में उनके स्टाफ के सदस्य घायल हो गए। हादसा शहीद पथ स्थित लुलु मॉल...
Translate »
error: Content is protected !!