युवाओं में बढ़ती बेचैनी: कारण और समाधान

by

आज़ादी के बाद भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की राह पकड़ी। चाहे पाकिस्तान और चीन से युद्ध हुए हों या आतंकवाद की चुनौती सामने आई हो, भारत ने हमेशा साहस और क्षमता के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की है। लेकिन आज का दौर कुछ ख़तरनाक नज़र आ रहा है। सामाजिक ढांचा धीरे-धीरे बिखरता जा रहा है और युवाओं में बेचैनी लगातार बढ़ रही है।

इस बेचैनी का सबसे बड़ा कारण है—बेरोज़गारी। भारत की बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में रोज़गार के अवसर न केवल कम हैं, बल्कि लगातार घट भी रहे हैं। तकनीक ने जहां एक ओर कार्यप्रणाली को आसान बनाया है, वहीं दूसरी ओर यह नौकरियों की संख्या में भारी कमी का कारण भी बन रही है।

सरकारी विभागों को धीरे-धीरे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। पहले जहां किसी कार्यालय में 30 से 40 कर्मचारी काम करते थे, अब वहां एक कंप्यूटर और एक व्यक्ति ही पर्याप्त समझा जाता है। यह स्थिति युवाओं के लिए न केवल रोज़गार के अवसर घटा रही है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी तोड़ रही है। नतीजा यह है कि युवा नशे की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह केवल युवाओं की कमज़ोरी नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता है। राजनीतिक नेता और प्रशासनिक तंत्र भी इसमें कहीं न कहीं शामिल दिखाई देते हैं। पिछले समय में कई राजनीतिक और प्रशासनिक व्यक्तियों के नशे से जुड़े मामलों में फंसे होने की खबरें सामने आ चुकी हैं, जो यह साफ़ दर्शाती हैं कि यह समस्या केवल मॉम लोगों तक ही सीमित नहीं।

अगर यही हालात बने रहे, तो वो दिन दूर नहीं जब भारत एक पिछड़ा हुआ देश बन जाएगा।

इस समस्या का समाधान भी स्पष्ट है—सरकारों को युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से काम करना होगा। युवाओं को स्वरोज़गार परक प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे खुद के पैरों पर खड़े होकर न केवल अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें, बल्कि देश की तरक्की में भी योगदान दे सकें।

सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और समाज को मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें रचनात्मक दिशा में आगे ले जाना होगा। क्योंकि युवा ही भारत का भविष्य हैं—अगर वे संभल गए, तो देश आगे बढ़ेगा; नहीं तो यह रास्ता पीछे की ओर भी जा सकता है।

Bhag Singh Atwal.

Surrey BC Canada, Mob 7788476230.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क हादसे में गर्भवती महिला अध्यापिका की मौत  

माहिलपुर : मुख्य मार्ग माहिलपुर-जेजों पर गांव भुल्लेवाल गुजरां के पास एक बाईक पर स्वार आठ माह से गर्भवती महिला अध्यापिका की सड़क हादसे से मौत हो गई।            ...
article-image
पंजाब

7 महीनों के दौरान 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को किया रेगुलर : मंत्री कटारूचक्क

चंडीगढ़  : वन एवं वन्यजीव सुरक्षा विभाग ने पिछले 7 महीनों के दौरान 1000 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की हैं तथा वर्ष 2023 में बनाई गई नीति के तहत 10 वर्ष की सेवा...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau nabs red handed

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Feb.1 :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) during its ongoing drive against corruption in the state, has apprehended Harminder Singh, Deputy Chief Engineer and Kewal Sharma, Lineman, posted at Division Range office...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता के उत्सव को तैयार देहरा राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री, व्यवस्थाएँ चाकचौबंद : विधायक ने किया निरीक्षण

राकेश शर्मा :देहरा/तलवाड़ा: हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में मनाने का निर्णय लिया है। ब्यास के किनारे बसा देहरा और यहां के निवासी अपने...
Translate »
error: Content is protected !!