योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अमित मैहरा

by

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

एएम नाथ। चंबा : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग” रही। इस थीम के माध्यम से लोगों को जीवन के प्रत्येक चरण में स्वस्थ, सक्रिय एवं निरोग रहने के लिए योग को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरोग एवं स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है तथा हृदय रोग, मधुमेह सहित अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. योगेश जरयाल के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए। इनमें पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन तथा शवासन के साथ-साथ प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली एवं उज्जायी का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, योग दिवस के नोडल अधिकारी सुशील कुमार सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, नर्सिंग कॉलेज, बहुतकनीकी संस्थान के प्रशिक्षु तथा सेवा भारती चंबा एवं सर्वोदय टीम के सदस्यों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनीयन ने दिया अल्टीमेटम ..16 जून को निकालेगे रैली .. मांगे नहीं मानी तो शुरू करेंगे भूख हड़ताल…

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ | जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनीयन की मीटिंग नेहरू पार्क सैक्टर 22 में प्रधान अशोक बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में मांग की गई कि एम यू के अंतर्गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

एएम नाथ।चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!