यौन अपराधों से सचेत व नशों से दूर रहने के लिए किया स्कूली बच्चों को जागरूक

by

ऊना : युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रावमापा कुठार कलां व राउपा जनकौर में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके।
इस मौके पर रावमापा कुठार कलां के प्रधानाचार्य रमण कांत विज, राउपा जनकौर की मुख्यध्यापिका मीनाक्षी शर्मा, संरक्षण अधिकारी अभिमन्यू कपूर सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में कल 20 मार्च से विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का शुभारंभ

कपूरथला  : स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 मार्च से 22 मार्च तक हॉकी के मुकाबले सुरजीत सिंह हॉकी...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को प्रदेश सरकार ने जारी की 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक मदद

ऊना: जिला ऊना में कोरोना महामारी से अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के चार बच्चों को बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमारे समाज के बदलते चेहरे का आईना : हादसों में मरती मानवता और बढ़ता कंटेंट कल्चर

एएम नाथ। चम्बा : शनिवार सुबह एक कार हादसे में चम्बा और चुराह के मशहूर सिंगर जगदीश सोनी सड़क पर दर्द से कराह रहे थे। वह पल ऐसा था, जब इंसानियत को सबसे पहले...
Translate »
error: Content is protected !!