रंधावा सुसाइड मामला : लालजीत भुल्लर के पिता की जमानत याचिका पर कोर्ट ने की खारिज

by

अमृतसर : रंधावा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी अग्रिम जमानत  की याचिका खारिज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह भुल्लर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि उन्हें बिना गिरफ्तारी के जमानत दी जाए और पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार न करे। हालांकि, अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी।

गौरतलब है कि इस मामले में मृतक अधिकारी रंधावा ने एक वीडियो जारी कर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर उत्पीड़न और धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ या अगली गोली तुम्हारी : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर के मर्डर की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी …अव किसे दी चेतावनी?

लुधियाना : लुधियाना में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया गया कि इस मर्डर के पीछे बिश्नोई गैंग का...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बांटे 25 लाख रुपये की ग्रांट के चैक कहा : मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि विकास का आधार; विकास की राजनीति में करते हैं विश्वास

खरड़, 17 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार ग्रांट जारी करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, आज खरड़ विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनवाकर 16 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 19 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने अमनदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव इब्राहिम पुर, थाना गढ़शंकर की शिकायत के अनुसार उसे फर्जी वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख 20...
article-image
पंजाब

बठिंडा ब्लास्ट केस की जांच में नया मोड़ : NIA ने की बड़ी कार्रवाई

बठिंडा : बठिंडा जिले के गांव जीदा में सितंबर माह में हुए धमाके की जांच में नया मोड़ आया है। बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) इस केस में नई कड़ियों को जोड़ने...
Translate »
error: Content is protected !!