परीक्षा में असफल रहने पर 20 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान

by

मोगा :  थाना कोट इसे खां क्षेत्र के गांव खोसा रणधीर में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवती ने मानसिक परेशानी के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।  इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है।

मृतक युवती की पहचान सिमरजीत कौर के रूप में हुई है, जो लुधियाना में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार हाल ही में हुई परीक्षा में वह दो से तीन विषयों में असफल हो गई थी। इसी कारण वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और तनाव में थी। मंगलवार को रोजाना की तरह उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में अकेली होने का फायदा उठाकर युवती ने पंखे की हुक के साथ दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो उन्होंने उसे इस हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना कोट इसे खां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। एएसआई नछतर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है और बुधवार को मोगा के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव के कारण उठाए गए कदम का लग रहा है। फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या अन्य कारण सामने नहीं आए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा के तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में परिवार और समाज को समय रहते बच्चों की मानसिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें भावनात्मक सहारा देना बेहद जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जेजों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

होशियारपुर 26 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने पर्यावरण दिवस प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

जेब में 1100 रुपये लेकर पत्नी का सपना पूरा करने ज्वैलरी शॉप पहुंचे 93 साल के दादा : जौहरी ने दिखाई दरियादिली

छत्रपति संभाजीनगर: इंस्टाग्राम पर इस समय एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह वीडियो 93 साल के दादा-दादी का है, जो एक ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने आए है। इस वीडियो में उनके...
article-image
पंजाब

ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से...
Translate »
error: Content is protected !!