राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में भविष्य सेतु, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित : धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें बच्चे : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

by
एएम नाथ। चंबा : आज के बच्चे कल के भविष्य हैं, वर्तमान पर ही बच्चों का भविष्य निर्भर करता है। बच्चे अभी से ही धैर्य और इमानदारी से कठिन परिश्रम करें, तो सफलता अवश्य कदम चूमेगी। यह बात आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चम्बा राहुल चौहान ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बा में भविष्य सेतु, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही।
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम को नियमित बरकार रखकर अपने अंदर की कमज़ोरियों पहचान कर उसका आंकलन करें और उसे दूर करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें।
मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सभी अभिभावकों को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं की परीक्षा से सबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। एडीएम ने बच्चों को अपने जीवन के अनुभव सांझा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
इससे पूर्व रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि को शोल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को करियर से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। वहीं, यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने बच्चों को अध्यापन क्षेत्र में भविष्य को लेकर जागरुक किया। साथ ही जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से डॉ. शिवानी राणा, उद्यान विभाग की ओर से रमेश, आयुष विभाग की ओर से डॉ. भारती वैद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एलडीएम डीसी चौहान और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रोहित ने अपने- अपने विभागों से संबंधित योजनाओं सहित करियर के विकल्पों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फ़ोर लेन और टनल्स वाला राज्य बना हिमाचल, प्राथमिकता के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश के साथ हिमाचल में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। हिमाचल में सड़कों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने गाहलियाँ में किया हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निरीक्षण*

9 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक एटीएस, वाहन फिटनेस जांच होगी तेज और पारदर्शी, स्वचलित परीक्षण स्टेशन बनेगा रोजगार का नया केंद्र, युवाओं को मिलेगा घरद्वार रोजगार: केवल सिंह पठानियां* *उपमुख्य सचेतक...
Translate »
error: Content is protected !!