राजगढ़ बैशाखी मेले का भव्य समापन, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि… संस्कृति और परंपराओं का संगम बना जिला स्तरीय मेला : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया मेले को राज्यस्तरीय दर्जा दिलाने के प्रयास का आश्वासन

एएम नाथ। नाहन :  राजगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैशाखी मेले का समापन भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति और स्थानीय लोगों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है और धार्मिक, सामाजिक तथा व्यापारिक दृष्टि से इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और राजगढ़ क्षेत्र की सुंदर वादियां प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसी पावन भूमि में रहने का अवसर मिला है, जहां परंपराएं और आस्था आज भी जीवित हैं।
उन्होंने मेले को राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। मेलों और त्योहारों के माध्यम से न केवल हमारी परंपराएं सुरक्षित रहती हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति को समझने और उससे जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मेला समिति को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मुख्य अतिथि का आभार जताया। उन्होंने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, सहकारी बैंक के निदेशक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मेले के समापन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और सांस्कृतिक उमंग का माहौल देखने को मिला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने किया 8.68 करोड रुपए की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के भवन का शिलान्यास

सितंबर – 2026 तक बनकर तैयार होगा महाविद्यालय सिहुंता का भवन : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चम्बा  :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 8.68 करोड रुपए की लागत से बनने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की जिला अदालतों के कई जज बदले

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सोमवार को कई जिला अदालतों के कई जजों के तबादले हुए। न्यायिक सेवा में प्रशासनिक सुगमता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए जिला और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेजों मोड़–टाहलीवाल चौक लिंक रोड के स्तरोन्नयन को 48.69 करोड़ की मंजूरी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से ऊना को बड़ी सौगात

रोहित जस्वाल। ऊना, 15 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ऊना जिले को सड़क अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने जेजों मोड़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अजोली-सनोली सड़क तीन महीने के लिए रहेगी बंद, टैªफिक सनोली से मेलवां रोड़ पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून। उपमंडल ऊना के अंतर्गत अजोली से सनोली सड़क मार्ग, पंजाब सीमा (किलोमीटर 3/400 से 4/600) 26 जून से 26 सितम्बर तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगी। इस...
Translate »
error: Content is protected !!