राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दोषियों को सख्त सजा दिलाएं पीएम मोदी : अमन अरोड़ा

by

पंजाब के एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा न्याय, 105 कथित घटनाओं की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई श्रद्धापूर्वक दान की है। यदि चंदे में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई है, तो यह श्रद्धालुओं की आस्था के साथ गंभीर धोखा है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने चंदा चोरी की 105 घटनाओं का जिक्र किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बार-बार ऐसी घटनाएं हुई हैं, तो जवाबदेही केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक ही सीमित क्यों रखी जाए? उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी गहन जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है।

राम भक्तों की आवाज बनकर उठा रहे हैं मुद्दा

अमन अरोड़ा ने कहा कि वह इस मुद्दे को केवल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान के तौर पर नहीं, बल्कि एक राम भक्त के रूप में उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बचत से योगदान दिया और मंदिर के निर्माण को लेकर उत्सव मनाया। ऐसे में श्रद्धालुओं की भावनाओं और उनके योगदान का सम्मान करना जरूरी है। यदि चंदे में अनियमितताएं हुई हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पीएम को लिखे पत्र

अमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रों के बंडल दिखाते हुए दावा किया कि राज्य के एक लाख से अधिक राम श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। उनके अनुसार, ये पत्र पंजाब के करीब 22 हजार पोलिंग बूथों से जुड़े श्रद्धालुओं की ओर से आए हैं।

उन्होंने कहा कि इन पत्रों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सामूहिक मांग और उनकी भावनाओं से केंद्र सरकार को अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी हो जांच

आप पंजाब प्रधान ने कहा कि किसी भी संस्था में बार-बार गड़बड़ी होने पर केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराना पर्याप्त नहीं है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और निगरानी करने वाले जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि इस मामले में जवाबदेही तय कर दोषियों को सजा दिलाई जाए।

अमन अरोड़ा ने इस मांग को नारे के रूप में भी उठाया— “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सजा इस बार।” उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को न्याय मिलना चाहिए और उनकी आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किक बॉक्सिंग टूर्नामैंट में इंडीया स्त्तर के मुकावलों में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्राऊन मैडल जीतने पर तनीशा का अड्डा सतनौर में सम्मान

गढ़शंकर। गांव सलेमपुर की तनीशा पुत्री विजय कुमार ने लवली युनीवर्सिटी जालंधर में चल रहे किक बॉक्सिंग टूर्नामैंट में इंडीया स्त्तर के मुकावलों में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्राऊन मैडल प्राप्त किया गया। जिसके...
article-image
पंजाब

विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!