रामपुर बुशहर से MLA नंदलाल बने 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष : होली-लॉज गुट के MLA नंदलाल को कैबिनेट रैंक भी

by
एएम नाथ। शिमला :
रामपुर बुशहर से विधायक नंदलाल को 7वें राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे बुशहर के कांग्रेस खेमे को थोड़ी संजीवनी मिली है।  ये नियुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा डैमेज कंट्रोल की कड़ी में की गई है। नंदलाल चौथी बार मामूली मार्जन से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं और प्रतिभा सिंह खेमे के खास सिपहसालार माने जाते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अनदेखी के आरोपों के बाद आज होली लॉज गुट के विधायक की ताजपोशी कर दी है।
पूर्व में स्व वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही हर चार बार जीत की है। उनकी सरकार ने CPS स्वास्थ्य का जिम्मा संभाला था और इस बार करीब सवा साल बीत जाने के बाद अब इन्हें वित्तायोग फाइनेंस कमीशन का चेयरमैन लगाया गया है।
बहरहाल अभी और भी कई नियुक्तियां होनी है। अब सुक्खू के सामने समस्या ये है कि यदि विधायकों को ही रेवड़ियां बांटी गई तो कर्मठ कार्यकर्ता खुश होंगे या फिर से बगावत झेलनी पड़ेगी। क्योंकि पूर्व में कांग्रेस ने एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत अपनाया था लेकिन अब लगता है कि सत्ता बचाने के लिए नियम धरे रह गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआईटी के पास पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हिमाचल के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस के बागी नेता चैतन्य शर्मा के पिता पूर्व आईएएस राकेश शर्मा, खरीद-फरोख्त का लगा गया है आरोप

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा. कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन...
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स काॅलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होगा जिला स्तरीय योग दिवस

ऊना, 20 जून- अंतराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 21 जून बधुवार को प्रातः 7 बजे हिमकैप्स लाॅ एवं नर्सिंग काॅलेज बढ़ेड़ा में किया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर : नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ

ऊना, 8 अगस्त – ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिम गौरव आई टी आई में एनडीआरएफ द्वारा कार्यशाला आयोजित

एनडीआरएफ की टीम ने आई टी आई की वर्कशॉपों का निरीक्षण कर सुरक्षा मापदण्डों का लिया जायजा  ऊना l 17 अक्तूबर   :  प्राकृतिक आपदा के समय में घवरांए नहीं वल्कि उनका मुकावला करके आप...
Translate »
error: Content is protected !!