राहुल गांधी की 28 फरवरी की बरनाला रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by

लुधियाना, 25 फरवरी: बरनाला में 28 फरवरी को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित मनरेगा बचाओ रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रैली की तैयारियों के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में एक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को कमजोर/समाप्त कर देश के करोड़ों लोगों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन लोगों की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक ले जाएगी और जब तक मनरेगा की पुनर्बहाली नहीं होती, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कि बरनाला में होने वाली राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

बैठक में अन्य के अलावा, इंदरजीत कपूर, जिला कांग्रेस एस.सी. विभाग के अध्यक्ष दीपक हंस, रोहित पाहवा, जसविंदर सिंह नामधारी, के.के. सूरी, हैपी कपूर, जोधा राम जख्मी, मोहित चुग, मनिंदर सिंह उब्बी, रविंदर बावा, परमजीत, वरुण शर्मा, गुरनाम सिंह कलेर, रजनीश सिंगला, धर्मिंदर वर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे के मामले में 5 नामज़द

गढ़शंकर, 5 दिसंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने 5 अगस्त को हुए झगड़े के मामले में सुखविंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी दादूवाल के बयान पर 5 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।...
article-image
पंजाब

मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती मंडियों में गेहूं की खरीद मुकम्मल – चेयरमैन बलदीप सैनी 

गढ़शंकर,  25 मई:  सीजन 2025 दौरान मार्केट कमेटी गढ़शंकर अधीन आती अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का काम मुकम्मल हो गया है। इस संबंधी जानकारी देते मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चेयरमैन सरदार बलदीप...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन हरियाणा ने दिल्ली में टीईटी के खिलाफ हुए रोष प्रदर्शन में की शमूलियत

नई दिल्ली : 5 अप्रैल : टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर राम लीला मैदान, दिल्ली में देशभर से बड़ी संख्या में अध्यापकों ने पहुंचकर 1 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के टीईटी...
article-image
पंजाब

सरकार ने दिए DNA टेस्ट के आदेश : कहीं चोरी के बच्चे तो नहीं मांग रहे भीख?

चंडीगढ़ : सड़कों पर भीख मांगने वाली महिलाओं की गोद में छोटे बच्चों को देखते हैं. मन में कई तरह के सवाल भी आते हैं क्यों कि इन दिनों बच्चों की तस्करी की वारदातें...
Translate »
error: Content is protected !!