राहुल गांधी की संगरूर रैली 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत की नींव बनेगी: पवन दीवान

by

रैली की तैयारियों को लेकर सराभा नगर में कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

लुधियाना, 1 नवंबर: सीनियर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा 4 नवंबर को संगरूर के गांव फग्गूवाल में की जा रही रैली की तैयारियों के संबंध में सराभा नगर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि राहुल गांधी की संगरूर रैली 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत की नींव साबित होगी। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील करते हुए, कहा कि पंजाब से आम आदमी पार्टी की नाकाम सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए लोग बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।

दीवान ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि पंजाब में नशे की गंभीर समस्या के कारण आए दिन निर्दोष लोगों की जान जा रही है। इसके अलावा, गोलीबारी और हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है और सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और राज्य में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार लाने के इच्छुक हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली संगरूर रैली पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरेगी।

बैठक में अन्य लोगों के अलावा, कुलबीर सिंह नीटा, बलजीत सिंह आहूजा, वरुण शर्मा, हेमंत महाजन, विक्रम मोहन सिंह, कमल पाहवा, जसविंदर सिंह बग्गा, रोहित पाहवा, एडवोकेट संदीप अरोड़ा, , रजनीश सिंगला और हरभगत ग्रेवाल भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगवाड़ी केंद्रों में किया गया पौधारोपण

होशियारपुर: सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सी.डी.पी.ओ. ब्लाक होशियारपुर-1 के आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 24 जनवरी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल में मजबूत की अपनी जड़ें, सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

एएम नाथ l शिमला : शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए जगदीश जस्सल ने कहा इससे साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी

आदमपुर : भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा आदमपुर क्षेत्र के संयोजक जगदीश कुमार जस्सल ने मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने बीती रात मनोरंजन कालिया के घर पर हुए...
Translate »
error: Content is protected !!