राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन : लोकभवन के बाहर मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना, , राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

by

SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध, सीएम बोले- लोकतंत्र और संविधान की आवाज दबाने का प्रयास

शिमला: दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने बुधवार को शिमला में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए सत्ता हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सुक्खू ने कहा कि बुधवार को शिमला में प्रदर्शन किया गया है और इसके बाद पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे।

‘राहुल, प्रियंका और सांसदों को हिरासत में लेना लोकतंत्र पर हमला’

सीएम सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने इसे संविधान, असहमति और जनता की आवाज पर हमला बताया।

उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने वालों को हिरासत में लेने से सवाल खत्म नहीं होंगे। सुक्खू ने कहा कि जनता सब देख रही है और जवाबदेही तय होगी।

SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के करीब आठ घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया।

विपक्षी दल SIR की प्रक्रिया रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया।

‘पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए’

कांग्रेस का कहना है कि SIR के दौरान वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने का खतरा है। पार्टी ने मांग की है कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से नहीं हटाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र चम्बा के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक नीरज नैय्यर

विधायक ने अप्पर भुईं एवं गागला नाला से कुपाहड़ी संपर्क सड़क मार्ग का किया भूमिपूजन सड़क निर्माण पर व्यय होंगी 1 करोड़ 38 लाख रुपये की धनराशि एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता : 23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा :  भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्डो के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी- DC प्रियंका वर्मा

नाहन, 24  मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि मण्डलायुक्त शिमला द्वारा पारित निर्णयों के अनुरूप सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जिला सिरमौर के जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन...
Translate »
error: Content is protected !!