रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का लोकनिर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। शिमला 10 जुलाई – रिपन अस्पताल के समीप गुरुद्वारे के साथ भूस्खलन का निरीक्षण लोक निर्माण एवम शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को किया। इस दौरान विशेष तौर पर स्थानीय विधायक हरीश जनार्था भी मौजूद रहे।
विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए है कि कम से कम समय में कार्य को पूरा करके इस मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की दिशा में कार्य करें। इसके साथ ही जिन्होंने आईजीएमसी में भी निरीक्षण करते हुए वहाँ पर चल रहे निर्माण कार्य में सुरक्षा की दृष्टि से कार्य में एतिहात बरतने के निर्देश दिए है।
मंत्री ने जिलाधीश को आदेश दिए कि मानसून को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे और एक टीम की तरह लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को प्रदेश में असुरक्षित स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है और उनकी सुरक्षा के लिए पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिये हैं। स्थानीय विधायक हरीश जनार्था ने शहर में मानसून के चलते सुरक्षा प्रबंधों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए है।
इस मौके पर जिलाधीश अनुपम कश्यप, नगर निगम आयुक्त भूपिंदर अत्री और अन्य विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश – शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी

रोहित जसवाल। शिमला :  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सरकारी स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में जमीन विवाद के बाद 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत : भतीजे और परिजनों पर पत्थर मारने के आरोप

घास काटने को लेकर भी हुआ था विवाद; पुलिस को शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर, जयसिंहपुर तथा धीरा उपमंडलों में नुकसान का लिया जायजा : आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध: डीसी

अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट भी त्वरित तैयार करने के दिए निर्देश धर्मशाला 18 अगस्त। जिले में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा : टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी भी ली

एएम नाथ। सुजानपुर 17 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल...
Translate »
error: Content is protected !!