रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों के लिए इंटरव्यू 25 को- राजेश मैहता

by
 बिलासपुर  : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप ऑफिसर के 176 पदों हेतू दिनांक 25 जनवरी 2024 को रक्षिका वेलफेयर मार्ट के कार्यालय, शॉप न०. 214-B, नजदीक चेतना चौक, मेन मार्किट बिलासपुर , जिला बिलासपुर हि. प्र. में 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है I जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास और मासिक मानदेय 18000 रूपए होगा तथा पी एफ एवं ईएसआई भी दिया जायेगा I
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 18 से 40 आयुवर्ग के इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 25 जनवरी 2024 को शॉप न०, 214 B मेन मार्किट बिलासपुर , नियर चेतना चौक, जिला बिलासपुर हि. प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं I उन्होंने बताया कि उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करके ऑनलाइन आवेदन करें I उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए रक्षिका वेलफेयर मार्ट बिलासपुर के कार्यालय में 8091169278 पर संपर्क कर सकते है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरजीत भरमौरी ने संगठनात्मक विषयों व जनहित के मुद्दों पर सीएम से की चर्चा

नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष चम्बा सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट एएम नाथ। शिमला :  जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत भरमौरी ने शिमला में मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार एच.पी.एम.सी. के उत्पादों को देश में सभी जगह तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – जगत सिंह नेगी

एच.पी.एम.सी. का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं एएम नाथ। सोलन : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन : हिमाचल ने खोया कद्दावर और लोकप्रिय नेता

एएम नाथ। शिमला/कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, शाहपुर के पांच बार विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह कांगड़ा जिले के पैतृक गांव त्यारा में निधन हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तुमने 2 जवान शहीद किए….हम 10 मारेंगे : पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी

गुरदासपुर :  आदियां पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से घटना को अंजाम देने वालों को खुली धमकी दी है. लॉरेंस गैंगे के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने...
Translate »
error: Content is protected !!