रिवाल्वर दिखाकर निजी बस चालक को पंजाब से आए व्यक्ति द्वारा डराया धमकाया : हिमाचल पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन

by

कुल्लू :   धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में पंजाब के शख्‍स द्वारा निजी बस चालक को रिवाल्‍वर निकालकर धमकाए जाने के मामले में जल्‍द बड़ा एक्‍शन होने वाला है। पंजाब के मानसा जिले के जितेंद्र सिंह द्वारा निजी बस चालक को रिवाल्वर दिखाकर डराया धमकाया गया था और इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर जांच का जिम्मा सौंपा है।

कुल्लू के एसपी डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मणिकर्ण घटना का इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि इनोवा पीबी 35 वाई 9990 पंजाब नंबर के चालक जितेंद्र सिंह ने निजी बस के ड्राइवर को रिवाल्वर निकालकर धमकाया था।  उन्होंने कहा कि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली और इस मामले में पुलिस ने छानबीन की और इसमें आईपीसी की धारा 504 ,506 और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम पंजाब में जाकर व्यक्ति से पूछताछ करेगी और इस मामले में पुलिस सभी दस्तावेजों की छानबीन कर एक्‍शन लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एक बूटा-बेटी के नाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रोपे जाएंगे 5-5 पौधे

जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रोपे जाएंगे 6825 फलदार पौधेः डीसी ऊना – वन महोत्सव के अवसर पर जिला ऊना के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिसकी शुरूआत ग्रामीण विकास,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने दी कड़ी चेतवानी, पटवारियों व क़ानूननगों को : डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों को भी कलम छोड़ हड़ताल करने पर कलम सरकार दुआरा छीने जाने की चेतावनी

चंडीगढ़ : रिश्वत में फंसने पर साथी पटवारी, कानूनगों के लिए कलम छोड़ हड़ताल करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल कर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए साफ कर...
article-image
पंजाब

लालवान गांव में आधी रात में दो घरों में चोरी: सत्तर हजार नकद, तीस तोले सोने के गहने व एक किलोग्राम के करीब चांदी के गहने चोरी

माहिलपुर – थाना चब्बेवाल के पहाड़ी गांव ललवान में रविवार को आधी रात में चोरों ने दो घरों पर निशाना साधते तीस तोले सोने के गहने, नो सो ग्राम चांदी के गहने व साढ़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेपाल की भीषण बाढ़ में ऊना का इंजीनियर लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार ने केंद्र से तेज रेस्क्यू की लगाई गुहार

अपर त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में साइट इंजीनियर था 30 वर्षीय सुखविंदर रतन, 25 अगस्त को हुई थी परिवार से आखिरी बातचीत रोहित जसवाल।  ऊना। नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड के...
Translate »
error: Content is protected !!