रूस के सामने आखिरकार झुक गया यूक्रेन : जेलेंस्की ने कहा-अभी के अभी सीजफायर को तैयार

by
तीन साल से ज्यादा से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक चली नोक-झोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 30 दिनों के संघर्ष विराम पर सहमति जताई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिन के बिना शर्त युद्ध विराम का आह्वान किया था और चेतावनी दी थी कि यदि युद्ध विराम का सम्मान नहीं किया गया तो वाशिंगटन और उसके सहयोगी और ज्यादा प्रतिबंध लगाएंगे.
इसके बाद जेलेंस्की ने एक्स पर आकर कहा, ‘यूक्रेन अभी से, इसी समय से पूर्ण युद्ध विराम के लिए तैयार है – 30 दिन का मौन. लेकिन यह असल होना चाहिए, कोई मिसाइल या ड्रोन हमला नहीं, मोर्चे पर सैकड़ों हमले नहीं. रूसियों को युद्ध विराम का समर्थन करके उचित जवाब देना चाहिए. उन्हें युद्ध खत्म करने की अपनी इच्छा साबित करनी चाहिए।
तीस दिन बन सकते हैं शांति की शुरुआत
जेलेंस्की ने आगे कहा, ‘ऐसे सीजफायर की पेशकश पहली बार नहीं हो रही है, ये तीस दिन शांति के सालों की शुरुआत बन सकते हैं. एक स्थायी और विश्वसनीय युद्ध विराम शांति की ओर बढ़ने का एक वास्तविक कदम होगा. अमेरिका इसमें मदद कर सकता है. दुनिया को आज भी अमेरिका की जरूरत है, ठीक वैसे ही जैसे 80 साल पहले थी.
वर्ल्ड वार-2 के 80 साल
इस युद्ध विराम का ऐलान ऐसे मौके पर हो रहा है. जब दूसरे विश्व युद्ध को 80 साल हो गए हैं. जेलेंस्की ने अपने बयान में कहा कि 80 साल पहले नाजी से लड़ने के लिए दुनिया को अमेरिका की जरूरत थी और आज भी अमेरिका की दुनिया को जरूरत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श, विकास कार्य धरातल पर आएंगे नजर : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 4 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी और विभिन्न विकास कार्य...
article-image
पंजाब

बारिश व तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसलों का भारी नुकसान, कम पैदावार की आशंका

गढ़शंकर, 31 मार्च  : पंजाब में सभी हिस्सों में बीती रात तेज़ हवाओं व बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर परेशानी की रेखाएं आ गई है। यहां बारिश व तेज़ हवाओं के कारण...
article-image
पंजाब

सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने दिया धरना

गढ़शंकर : तहसील कमेटी सीपीआई (एम) गढ़शंकर ने डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के सामने बदतर कानून व्यवस्था व लोग मसलों को लेकर धरना दिया और पंजाब के डीजीपी को एक मांग पत्र भेजा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कालिंदी कॉलेज की छात्राओं से किया संवाद

आपदा प्रबंधन, श्री मणिमहेश यात्रा और क्षेत्रीय अध्ययन पर की चर्चा एएम नाथ। चंबा, 12 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज के भूगोल विभाग की बी.ए. तृतीय वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!