रेहन बाजार में बाहरी लोगों के व्यापार को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

by

एएम नाथ। फतेहपुर।  रेहन बाजार में स्थानीय दुकानदारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल रेहन ने अध्यक्ष चेतन चम्बियाल की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान व्यापार मंडल ने बाजार में बाहरी क्षेत्रों से आकर व्यापार करने वाले लोगों, घर-घर जाकर सामान बेचने तथा ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से स्थानीय कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई। पत्रकार वार्ता के बाद व्यापार मंडल ने इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) फतेहपुर को ज्ञापन भी सौंपा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार से आने वाले कुछ लोग रेहन बाजार और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उचित दस्तावेजों, जीएसटी पंजीकरण अथवा आवश्यक पहचान/अनुमति के बिना व्यापार कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय दुकानदारों को दुकान का किराया, बिजली बिल, जीएसटी तथा अन्य खर्च वहन करने पड़ते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकांश स्थानीय दुकानदारों ने बैंकों से ऋण ले रखा है और वे जीएसटी नंबर के साथ सरकार को नियमित रूप से कर भी अदा करते हैं। ऐसे में कारोबार प्रभावित होने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
व्यापार मंडल ने यह भी कहा कि आजकल कई लोग सब्जियां, कपड़े और अन्य सामान वाहनों, टेंपो तथा मोटरसाइकिलों के माध्यम से घर-घर जाकर बेच रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने भी स्थानीय बाजार के व्यापार को काफी प्रभावित किया है।
व्यापार मंडल के अनुसार रेहन बाजार में दुकानदारों को करीब 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह दुकान का किराया देना पड़ता है। कारोबार में कमी के कारण किराया, जीएसटी रिटर्न और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की कि रेहन बाजार में व्यापारिक गतिविधियों की उचित जांच की जाए और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय दुकानदारों के हितों की रक्षा हो सके और वे अपना कारोबार सुचारू रूप से चला सकें।
व्यापार मंडल रेहन ने यह भी कहा कि रेहन बाजार में कोई भी व्यक्ति नई दुकान खोलना अथवा नया व्यवसाय शुरू करना चाहता है, तो उसे व्यापार मंडल से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। व्यापार मंडल ने प्रशासन से स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 28 जुलाई तक

शिमला 02 जुलाई – भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्नि वीरों की भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने मांगा समय, अब 8 मई को होगी सुनवाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट में मुख्य संसदीय सचिव मामले में तीसरे दिन लगातार बुधवार को लगभग तीन घंटे सुनवाई हुई।  राज्य सरकार ने आज कोर्ट में एक एप्लिकेशन डालकर कहा कि CPS...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने रामपुर बुशहर के जगोरी से किया प्रचार का आगाज़, विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगे वोट

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज से मंडी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव का प्रचार रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से शुरू कर दिया है।  प्रतिभा सिंह ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग उपायों पर दे रही बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती आवृत्ति से निपटने के लिए राज्य सरकार बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वेटिवर...
Translate »
error: Content is protected !!