रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

by

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इन्हें इस रोग से उबरने में मदद करने की जिम्मेदारी ली है।
उपायुक्त एवं सोसाइटी के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने इन रोगियों के लिए 6 महीने तक की एक-एक पोषण किट्स सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को सौंपी। उपायुक्त ने बताया कि रैडक्रॉस सोसाइटी ने पहले भी 10 मरीजों की जिम्मेदारी ली थी और उन्हें भी 6-6 महीने के लिए पोषण किट्स प्रदान की गई थीं। उन्हांेने कहा कि जिला को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अभियान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी कम से कम एक-एक टीबी मरीज की जिम्मेदारी लेने की अपील की गई है। इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण नवजात व शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज : डॉ नरेन्द्र भारद्वाज

मंडी, 27 दिसम्बर। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण नवजात व शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने नवजात व शिशु मृत्यु समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्रैमासिक आधार पर हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे : 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को हिमकेयर लाभ प्रदान किए गए

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने दिसंबर, 2022 में सत्ता में आने के बाद से हिमकेयर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 810 करोड़ रुपये का...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
Translate »
error: Content is protected !!