रोजगार मेले में 3184 युवाओं को मिलेगा जॉब का अवसर: बाली

by
42 नामी गिरामी कंपनियों ने भेजी वेकेंसी रिपोर्ट :  बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु करेंगे शिरकत
धर्मशाला, 22 जुलाई। नगरोटा में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य का सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा जिसमें 42 के करीब नामी गिरामी कंपनियां 3184 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएंगी। इसमें आठवीं पास, दसवीं तथा जमा दो पास बेरोजगारों के साथ साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक,एमबीए, जीएनएम इत्यादि प्रशिक्षितों को रोजगार के अवसर मिलेंगे इस बाबत कंपनियों ने अपनी वैंकसी रिपोर्ट भी भेजी है।
यह जानकारी पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने देते हुए बताया कि मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बाल मेले का 25 जुलाई को ले जनरल एसपी सिंह शुभारंभ करेंगे जबकि 26 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मेगा मेडिकल कैंप तथा पदमश्री ललिता वकील रोजगार मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।
आरएस बाली ने कहा कि मेले में तीनों दिन लोगों के लिए धाम का आयोजन भी किया जाएगा जबकि बच्चों के लिए आईसक्रीम, जलेबियां तथा विभिन्न पकवान भी तैयार किए जाएंगे इसके साथ ही निशुल्क झूले भी स्थापित किए जाएंगे ताकि बच्चों का भरपूर मनोरंजन हो सके। उन्होंने कहा कि नगरोटा के विकास पुरूष जीएस बाली हमेशा लोगों के दिलों में बसते हैं तथा इस बाल मेले की शुरूआत जीएस बाली ने ही की थी इसी पंरपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
आरएस बाली ने कहा कि गत वर्ष संघर्ष रोजगार यात्रा 27 जुलाई को नगरोटा से आरंभ की गई थी तथा पूरे प्रदेश भर के युवाओं को इसके साथ जोड़ा गया था उसी संघर्ष यात्रा के दौरान युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया था तथा इसी दिशा में पहला विशाल रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित किया जा रहा है ताकि युवाओं को घर द्वार पर रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ सकें। आरएस बाली ने कहा कि बाल मेले के दौरान मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक निशुल्क तौर पर रोगियों का चेकअप करेंगे तथा साथ ही दवाइयां तथा टेस्ट भी निशुल्क किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अनुराग सिंह ठाकुर आज ऊना में

ऊना, 27 फरवरी – केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रविवार 28 फरवरी प्रातः 10 बजे ऊना पहुंचेंगे और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अजय पराशर की दो पुस्तकों का विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क, उत्तर पूर्व परिषद् के निदेशक अजय पराशर द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘जालंधर पीठ का रहस्य’ और ‘मुश्तरका खाता’ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के साथ मैस में बैठकर किया भोजन- हॉस्टल, कक्षाओं का किया निरीक्षण : शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जेएनवी ठियोग का किया औचक निरीक्षण

एएम नाथ। शिमला :   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप  बुधवार देर शाम को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उपायुक्त करीब पौने आठ बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कौशल विकास से युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के द्वार – वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 38572 को दिए हैं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र : बाली*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 31 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा सुख सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर बल...
Translate »
error: Content is protected !!