रोड सेफ्टी थीम पर साँग कंपटीशन करवा रहा परिवहन विभाग विजेताओं को मिलेंगे कैश प्राइज : जनजागरण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे गाने

by

धर्मशाला, 14 जुलाई। सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनमानस में जागरुकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा एक साँग कंपटीशन करवाया जा रहा है। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में गाए जाने वाले गाने ‘रोड सेफ्टी/सड़क सुरक्षा’ थीम पर आधारित होंगे। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में बनाए गए रोड सेफ्टी क्लब्स से आग्रह किया है कि वे ‘रोड सेफ्टी’ थीम पर एक म्यूज़िकल साँग तैयार करें।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए हिन्दी, पहाड़ी (स्थानीय बोली) और अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में 4 से 5 मिनट का गीत तैयार कर सकते हैं। आरटीओ ने बताया कि प्रतिभागी उक्त थीम पर तैयार किए गए गीत को 31 जुलाई, 2023 शाम 5 बजे से पूर्व आधिकारिक ई-मेल एड्रेस leadagencyrschp@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।
यह रहेंगे पुरस्कार
प्रदीप कुमार ने बताया कि हिन्दी, पहाड़ी और अंग्रेजी तीनों श्रेणी में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले गीतों के लिए विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें पहला 25000 रूपये, दूसरा 15000 रूपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 रूपये का कैश प्राइज विभाग द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग चयनित गानों को जनजागरण के लिए उपयोग में लाएगा तथा उनको चलाने से पूर्व संबंधित रोड सेफ्टी क्लब के नाम का विशेष तौर से उल्लेख किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व सोलन  :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों में भर-भर कर फॉर्म भरवाने के लिए लाए जा रहे हैं लोग : फिर मातृशक्ति को ठगने का काम कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

महीनें भर में एक भी कैबिनेट बैठक न करने वाले कर रहे दिन में दो-दो बैठकें , कांग्रेस सरकार को एहसास है कि वह ज़्यादा दिन की मेहमान नहीं हैं नेताओं की नहीं लेकिन अयोध्या...
Translate »
error: Content is protected !!