रोष: मांगों को लेकर सरकार के टालमटौल रवैये के खिलाफ पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट ने जताया रोष

by

पैंशनर्स संयुक्त मंच के जिला स्तरीय संघर्ष को हिमायत की
लुधियाना : 16 जुलाई :
पंजाब में काम करते मान भत्ता वर्करों, अस्थाई मुलाजिमों, रैगुलर मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी आप सरकार द्वारा की जा रही टालमटौल के खिलाफ पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा स्थानीय पैंशनर्स भवन में प्रदेश स्तरीय बैठक की गई।
संयुक्त फ्रंट नेता सतीश राणा, जरमनजीत सिंह, रणजीत राणवां, सुखदेव सिंह सैनी, बाज सिंह खैहरा, ठाकुर सिंह, प्रेम सागर शर्मा, अविनाश चंद्र शर्मा, कुलवरन सिंह व विक्रमजीत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया प्रथम बजट विधानसभा चुनावों से पहले मान भत्ता वर्करों, अस्थाई मुलाजिमों, रैगुलर मुलाजिमों तथा पैंशनर्स के साथ किए गए वादों के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी संगरूर स्थित रिहायश तथा संयुक्त फ्रंट के विशाल वफद को भरोसा दिया गया था कि उनकी सरकार बनने पर मान भत्ता वर्करों के पारिश्रमिक में वृद्धि की जाएगी, अस्थाई व ठेका मुलाजिम पक्के किए जाएंगे, 6वें वेतन आयोग को संशोधित कर मुलाजिम व पैंशनर्स पक्षीय बनाया जाएगा, पैंशनर्स की पैंशन दोहराई 2.59 के गुणांक के साथ की जाएगी, पुरानी पैंशन स्कीम बहाल की जाएगी, परख काल संबंधी 15 जनवरी 2015 का नोटिफिकेशन रद्द किया जाएगा, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती मुलाजिमों पर भी पंजाब के स्केल लागू किए जाएंगे, ग्रामीण भत्ता तथा बार्डर एरिया भत्ते समेत काटे गए 37 किस्मों के भत्ते, एसीपी आदि बहाल किए जाएंगे तथा रोके गए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें जारी की जाएंगी। नेताओं ने कहा कि इसी तरह के भरोसे उनके द्वारा बतौर वित्त मंत्री 9 जून को चंडीगढ़ में संयुक्त फ्रंट के साथ हुई बैठक में भी दिए गए थे पर अभी तक सरकार द्वारा उनका कोई मसला हल नहीं किया गया। जिस कारण पंजाब के मुलाजिमों, पैंशनर्स, अस्थाई मुलाजिमों तथा मान भत्ता वर्करों को पुन: संघर्ष का मार्ग अपनाना पड़ रहा है।
संयुक्त फ्रंट नेता हरभजन पिलखनी, हरदीप टोडरपुर, कर्मजीत बीहला, गुरमेल सिंह मैडले, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र राम, प्रेम चावला व मक्खन वाहिदपुरी ने कहा कि संयुक्त फ्रंट द्वारा पंजाब सरकार की टाल मटौल वाली नीति के खिलाफ 7 अगस्त को देश भगत यादगार हाल जालंधर में प्रदेश स्तरीय कनवैंशन की जाएगी। जिसमें भविष्य के बड़े संघर्ष संबंधी ऐलान किए जाएंगे। इस मौके पर संयुक्त फ्रंट ने 29 जुलाई को पैंशनर्स के संयुक्त मंच द्वारा किए जा रहे जिला स्तरीय संघर्ष का समर्थन करते हुए इनमें बढ़चढ़ कर शमूलियत करने का फैसला भी किया। इस मौके पर बलकार सिंह वलटोहा, कुलदीप सिंह दौडक़ा, देवराज, राजेन्द्र सिंह बाबा एवं चरण सिंह सराभा उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पौधारोपण के साथ की गई सेल्फी ट्विटर अकाउंट @DcHoshiarpur व फेसबुक पेज District Public Relations Office

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के हर नागरिक को एक पौधा लगाकर उसकी संभाल करने की अपील की, वन विभाग के अलावा अलग-अलग विभागों की ओर से किया जाएगा बड़े स्तर पर पौधारोपण होशियारपुर, 18...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को दिया तीन लाख का चैक –  कहा, बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा कर ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था

होशियारपुर, 6 जुलाई :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अपने अख्तियारी फंड से व्याइस फार व्याइसलैस संस्था को तीन लाख रुपए का चैक सौंपते हुए कहा कि बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!