लाइसेंस धारक 25 मार्च तक पुलिस थाना में जमा करवाएं हथियार व गोला बारुद : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश  रेपसवाल ने  धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

by
एएम नाथ। चंबा ,19 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपासवाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत  ज़िला में वैध लाइसेंस धारकों से  हथियार तथा गोला-बारूद को नजदीकी पुलिस थाना में तत्काल प्रभाव से जमा करने के आदेश जारी किए हैं। धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान  बेहतर कानून-व्यवस्था  और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित बनाने  को लेकर तत्काल प्रभाव से ज़िला में घातक हथियार ले जाने  पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा जोकि आदर्श चुनाव आचार संहिता की समयावधि तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी लाइसेंस धारक अपने हथियारों  संबंधित पुलिस थाना में 25 मार्च 2024 तक जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जमा किए गए हथियार लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया मुकम्मल होने के एक सप्ताह के भीतर संबंधित व्यक्ति को लौटा दिए जाएंगे।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा बलों, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों,   कानून और व्यवस्था से जुड़े  पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के साथ  पंजीकृत  खिलाड़ियों, बैंक सुरक्षा कर्मियों तथा निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे सुरक्षा कर्मियों तथा राज्य के कानून व्यवस्था से संबंधित कर्मियों के लिए उक्त आदेश लागू नहीं  होंगे। यह आदेश 6 जून 2024 की मध्य रात्रि तक लागू रहेंगे तथा इन आदेशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के तबादलों पर रहेगी रोक जारी : मौसम के हिसाब से स्कूलों में क्षेत्रवार होंगी छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेला सिद्ध बाबा चायल को ज़िला स्तरीय करवाने का किया जाएगा प्रयास – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। चायल  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक मेलों एवं उत्सवों के वास्तविक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने किया 1.58 करोड़ रूपये से नवनिर्मित कपाहड़ा स्कूल के विज्ञान भवन का लोकार्पण

जीवन में कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं, प्रत्येक कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से करें कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!