लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह: उच्च न्यायालय

by

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा कि यदि गणेश उत्सव के दौरान एक लेवल से ज्यादा तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना हानिकारक है तो फिर ईद में भी उसका वही असर होता है। अदालत ने कहा कि गणेश उत्सव की तरह ही लाउडस्पीकर का तेज बजना ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूसों में भी गलत है।

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूसों के दौरान ‘डीजे’, ‘लेजर लाइट’ आदि के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली कई जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

जनहित याचिकाओं में दावा किया गया है कि न तो कुरान और न ही हदीस (धार्मिक पुस्तकों) में डीजे सिस्टम और लेजर लाइट के उपयोग का जिक्र है। पीठ ने गणेश उत्सव से ठीक पहले, पिछले महीने पारित आदेश का हवाला दिया, जिसमें त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत उल्लेखित सीमा से अधिक शोर करने वाली ध्वनि प्रणालियों और लाउडस्पीकरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं के वकील ओवैस पेचकर ने अदालत से अपने पहले के आदेश में ईद को भी जोड़ने की अपील की, जिस पर पीठ ने कहा कि इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि आदेश में ‘सार्वजनिक त्योहार’ का उल्लेख किया गया है। अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा, ‘यदि यह गणेश चतुर्थी के मौके पर हानिकारक है तो ईद पर भी हानिकारक है।’ लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे मनुष्यों पर ऐसी लाइटों के हानिकारक प्रभावों के बारे में वैज्ञानिक सबूत दिखाएं।

पीठ ने कहा कि ऐसी याचिकाएं दायर करने से पहले उचित शोध किया जाना चाहिए। जजों ने कहा, ‘आपने शोध क्यों नहीं किया? जब तक वैज्ञानिक रूप से यह साबित नहीं हो जाता कि इससे मनुष्यों को नुकसान होता है, हम ऐसे मुद्दे पर कैसे निर्णय ले सकते हैं?’ बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को प्रभावी निर्देश देने के सिलसिले में अदालतों की मदद करनी चाहिए। उच्च न्यायालय ने कहा, ‘यही समस्या है। जनहित याचिका दायर करने से पहले आपको बुनियादी शोध करना चाहिए। आपको प्रभावी निर्देश देने के सिलसिले में अदालत की सहायता करनी चाहिए। हम विशेषज्ञ नहीं हैं। हमें लेजर का ‘एल’ भी नहीं पता है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्डों, सुपरवाईजरों के  लिए होगी स्क्रीनिंग : पूर्व सैनिकों के लिए 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक जिलावार होगी  स्क्रीनिंग प्रक्रिया

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क https://hpexservicemen.org चंबा, 8  दिसंबर : सचिव हि०प्र० पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर  दीप्ति  मंढोत्रा  ने बताया कि पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, एवं केन्द्रीय व राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काजल बनी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर

एएम नाथ ।  जयसिंहपुर :  चम्बी गाँव की काजल ने नॉर्सेट (NORSET 9) परीक्षा पास कर देश भर में 245 वा रैंक हासिल किया है । काजल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में बतौर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत सभी कामों को शीघ्र पूरा करें : एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर l  सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सीएचसी बीनेवाल बीत में एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में एक सभी कर्मचारियों की बैठक हुई l इस दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा...
article-image
पंजाब

गाडि़यों पर गहरी धुंध के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगाए रिफलेक्टर

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   लायंस क्लब होशियारपुर विश्वास द्वारा लायन विजय अरोड़ा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस होशियारपुर के सहयोग से प्रभात चौक में गाडि़यों, ट्रैकटर-ट्रालियों, थ्री व्हीलर व अन्य गाडि़यों पर गहरी धुंध के...
Translate »
error: Content is protected !!