लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

by

एएम नाथ। शिमला :  रकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक रुपये मासिक वेतन पर कार्य करेंगे। उन्होंने वेतन के रूप में केवल एक रुपया लेने का फैसला लिया है। उन्होंने मिसाल पेश करते हुए इस बाबत शनिवार को उपायुक्त शिमला के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र सौंपा है। उल्लेखनीय है कि 36 वर्ष के सेवाकाल के बाद 31 अगस्त को एचएल घेज्टा की सेवानिवृत्ति हो गई थी।

सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने तक तहसीलदार शिमला पद पर देंगे सेवाएं :  सरकार ने उन्हें दोबारा रिकवरी शिमला में छह महीने की अवधि के लिए तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया है। घेज्टा ने कहा कि सरकार ने पुनर्नियुक्ति अवधि के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका दिया है जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान और एनएसएस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के चलते एक और बड़ा झटका लग गया । लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। संसद रवनीत सिंह...
article-image
पंजाब

गोलियां मार कर नौजवान का कत्ल : जाना था कनाडा कुछ दिनों बाद अपनी पत्नी के पास

अमृतसर, 1 अक्तूबर थाना घरिंडा के गांव बासरके समीप गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (28) को कुछ व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। पता लगा है कि गतरात्रि कुछ लोग उसको अपने साथ...
Translate »
error: Content is protected !!