वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला भाजपा में शामिल

by

पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को भाजपा में किया शामिल चंडीगढ़ : वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग से संबंधित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा उपस्थिति में पार्टी का पटका पहना कर शामिल कराया गया।
जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा ने कहा कि डॉ. नरेश कुमार भुंबला जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मानवाधिकार हस्तियों के पार्टी में आने से भाजपा को पंजाब और देश स्तर पर बड़ी मजबूती मिलेगी। डॉ. भुंबला ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-हितैषी नीतियों और देश के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं। वे भविष्य में मानवाधिकारों की रक्षा और समाज कल्याण के लिए पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे।

फोटो : डॉ. नरेश कुमार भुंबला को पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों भाजपा का पटका पहनाते हुए और साथ में जिला उपाध्यक्ष राज कुमार राणा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेला 17 अगस्त से शुरु : DC ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ की बैठक, मेले के दौरान डी.जे व सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

होशियारपुर, 12 अगस्त:    17 अगस्त से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऊना जिला(हिमाचल प्रदेश) के अधिकारियों...
article-image
पंजाब

सीपीआई(एम) की प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन में संघर्ष का ऐलान, 10 दिसंबर को सीएम आवास के घेराव की घोषणा

30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक विधायकों के कार्यालयों के बाहर होंगे प्रदर्शन; किसान-मजदूर मुद्दों और पंजाब के विभिन्न मामलों को लेकर उठाई आवाज गढ़शंकर, 16 सितंबर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पंजाब इकाई की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर नोनी राणा, काला राणा का भाई लंबे समय से था फरार

नई दिल्ली :  भारत के मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर में से एक, नोनी राणा को यूनाइटेड स्टेट्स में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर के पास तब हिरासत...
Translate »
error: Content is protected !!