वायुसेना कर्मी यौन उत्पीड़न मामले में दोषी : अदालत ने सुनाई एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा

by

एएम नाथ । मंडी : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरकाघाट के न्यायालय ने एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के दोषी वायुसेना कर्मी दिनेश कुमार एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

न्यायालय ने सहआरोपित अनिल कुमार को साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आरोपितों के खिलाफ वर्ष 2020 में सरकाघाट थाना में अश्लील हरकतें करने व यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था।

महिला 31 जुलाई 2020 की सुबह वह अपनी गौशाला के पास घास काट रही थी, तभी दिनेश कुमार वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दोषी ने उससे यौन संबंध बनाने की मांग की और जब उसने विरोध किया तो उसे जबरन छूने लगा।

इसी बीच अनिल कुमार भी मौके पर आ गया और उस पर भी अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया गया था। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया था। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के माध्यम से मामले को प्रमाणित करने का प्रयास किया।

न्यायालय ने सबूतों के आधार पर पाया कि दिनेश कुमार ने शिकायतकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न किया, जबकि अनिल कुमार के खिलाफ आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके। दोषी के अधिवक्ता ने सजा सुनाए जाने के दौरान उसके वायुसेना में कार्यरत होने, पहली बार अपराध करने और परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दया की अपील की।

हालांकि, न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधी को परिवीक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित कर एक वर्ष की सजा सुनाई।

बाद में, दोषी ने बीएनएसएस की धारा 430 के तहत सजा स्थगन का आवेदन प्रस्तुत किया, जिसे न्यायालय ने यह देखते हुए स्वीकार किया कि सजा तीन वर्ष से कम है और दोषी अपील दायर करना चाहता है। इसके तहत 50,000 रुपये के मुचलके और जमानत की शर्त पर सजा को 23 जून तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

280 मेधावियों को वितरित किए निशुल्क लैपटॉप : वीरेंद्र कंवर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में

सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में घटा ड्रॉप आउट रेट ऊना : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल में प्रार्थना सभा में धमाकों का कथित आरोपी पुलिस थाने में पहुंचा : पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं

कोच्चि : केरल के कलामासेरी में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। धमाकों का कथित तौर पर आरोपी केरल के लिए पुलिस थाने में पहुंचा है। दावा किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को, पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई होंगे मुख्य अतिथि

रोहित भदसाली।  ऊना, 6 सितंबर. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना का छठा दीक्षांत समारोह 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और चंद्रयान मिशन के निदेशक पद्मश्री डॉ. मायस्वामी अन्नादुराई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!