विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में तीन गैंगस्टरों को उम्रकैद मूसेवाला के मर्डर की वजह बना था यही केस

by
मोहाली : पंजाब के बहुचर्चित यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मोहाली की अदालत ने तीन गैंगस्टरों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी, सज्जन उर्फ भोलू और अनिल लाठ को उम्र कैद की सजा सुनाई, साथ ही दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है।
शुक्रवार को एडिशनल जिला सेशन जज बलजिंदर सिंह सरां की अदालत ने सरकारी पक्ष व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बातीनों द गैंगस्टरों को दोषी करार दिया था। बता दें कि यही केस पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वजह बना था।
हत्याकांड में अदालत गैंगस्टर भूप्पी राणा, अमित डागर और कौशल चौधरी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। हत्या में नामजद जेलों में बंद तीन बड़े गैंगस्टर भूप्पी राणा, अमित डागर और कौशल चौधरी का बरी होने से मोहाली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने हत्या के 11 महीने बाद चार्जशीट दाखिल की थी।
बंबीहा गैंग ने की थी हत्या
7 अगस्त 2021 को मोहाली के सेक्टर-70 में विक्की मिड्डूखेड़ा की अंधाधुंध गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। बंबीहा गैंग चला रहे लक्की पटियाल के कहने पर विक्की मिड्डूखेडा की हत्या करवाई गई। पुलिस ने गैंगस्टर अमित डागर व कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि गैंगस्टर कौशल चौधरी ने अमित डागर के साथ मिलकर दिल्ली की जेल में बैठकर विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की साजिश रची। उन्होंने इस काम के लिए कार व शूटरों का प्रबंध करके विक्की मिड्डू खेड़ा की हत्या के लिए उन्हें मोहाली भेजा।
जेल में बंद गैंगस्टर भुप्पी राणा ने विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या करने वाले शूटरों को सही सलामत पंजाब से हरियाणा के रास्ते आगे सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी। इस हत्या में जब कई माह बाद तीन शूटर दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े तो सामने आया कि उन शूटरों को गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह ने खरड़ के एक फ्लैट में ठहराने का इंतजाम किया था और उसने ही तीनों शूटरों के साथ चौथे शूटर को मिलवाया था। शगनप्रीत सिंह पर आरोप है कि उसने ही शूटरों को विक्की मिड्डूखेड़ा के घर व आने जाने के समय की जानकारी दी थी और रेकी भी की थी।
मिड्डूखेड़ा की मौत का बदला था मूसेवाला की हत्या
लॉरेंस ने दावा किया था कि उसके गैंग ने विक्की मिड्डूखेड़ा की मौत का बदला लिया है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि हमारे गैंग मेंबर ने मरवाया है मूसेवाला को। लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से फेसबुक पर लिखा गया था कि हम हत्या की जिम्मेदारी लेते हैं, मूसेवाला ने हमारे भाई विक्की की हत्या में मदद की थी। इसका बदला लिया गया। तिहाड़ में बंद लॉरेंस ने कहा था कि कॉलेज के वक्त से ही विक्की मिड्डूखेडा कॉलेज के वक्त से ही विक्की मिड्डूखेड़ा मेरा बड़ा भाई था, हमारे ग्रुप ने उसकी मौत का बदला लिया है। इतना ही नहीं, जेल से एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भी लारेंस बिश्नोई ने इस बात को कबूला था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगार योग्एयता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगार योग्यता एवं...
article-image
पंजाब , हरियाणा

होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रिश्वत केस में गिरफ्तार महिला SHO का वीडियो वायरल : कैमरे के सामने बोली—‘हिम्मत रखनी चाहिए’

फिरोजपुर/मोगा । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई कोट ईसा खान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा का गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव...
Translate »
error: Content is protected !!