विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान : प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर बना रही है भाजपा

by

महाराष्ट्र में उपजे सियासी हालत को लेकर बोले..
शिमला :
महाराष्ट्र में उपजे सियासी हालत को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शुरू से ही प्रयास रहा है कि विभिन्न प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जाए। इसलिए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भी सोच-समझकर टिकट देने पड़ेंगे। बाद में यहां भी भाजपा इसी तरह का प्रयास कर सकती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल मंत्रिमंडल का अग्निवीरों को नौकरी देने का निर्णय एक तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार की अग्निवीर भर्ती योजना, राज्य में पुलिस भर्ती पेपर लीक, रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मामले जनता के बीच ले जाएंगे और जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में 69 नेशनल हाईवे नहीं मिलने, स्वास्थ्य, शिक्षण संस्थानों की बदतर स्थिति, बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे मुद्दे पर बात करेगी। जयराम और मोदी सरकार के खिलाफ एक नहीं अनेक मुद्दे हैं, जिन्हें कांग्रेस पार्टी जन-जन तक ले जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द युवा रोजगार यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में देश के युवाओं को जोड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ से बने जुब्बल स्कूल के विज्ञान ब्लाॅक का किया उद्घाटन

शिमला 08 दिसम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुब्बल के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल (छात्र) में लगभग 3 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक: एडीसी जितेंद्र सांजटा

जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंकिंग सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश 31 दिसंबर तक सभी किसानों को केसीसी देने के लिए चलेगा विशेष अभियान हमीरपुर 29 सितंबर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

79वें हिमाचल दिवस पर चंबा में भव्य जिला स्तरीय समारोह : मंत्री राजेश धर्माणी ने फहराया तिरंगा, विकास और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

शहीदों को श्रद्धांजलि, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा : 79वें हिमाचल दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर...
Translate »
error: Content is protected !!