विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक नामजद।

by

माहिलपुर , 23 जून : थाना माहिलपुर पुलिस ने कृष्ण गोपाल के बयानों पर कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में अश्वनी कुमार पुत्र जोगिंदर पाल निवासी अछरवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में कृष्ण गोपाल पुत्र श्री सोम नाथ निवासी मोहल्ला बाल्मीकि, वार्ड नं. 10, माहिलपुर, जिला होशियारपुर ने बताया था कि वह रुपिंदर कौर पुत्री संतोख सिंह निवासी सैनिया महल्ला माहिलपुर के साथ एक रेस्टोरेंट में काम करता था और बाद में वह एस सिद्धू ट्रैवल एजेंट शहीदां रोड माहिलपर के यहां काम करने लगी, जिसने मुझे अश्विनी कुमार से मिलवाया और कहा कि व सजा आर्मेनिया का वर्क परमिट व वीजा लगवा देगा और वहाँ रहने-खाने का खर्च भी कंपनी का होगा और इस काम के साढ़े तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। कृष्ण गोपाल ने बताया उसने झांसे में आकर उनके कार्यालय में 1 मई 2023 को पचास हजार रुपये और रुपिंदर कौर के खाते में 9 अगस्त 2023 को 12 हजार रुपये और 14 सितंबर को 50 हजार रुपये, 26 सितंबर को 1 लाख रुपये और 27 सितंबर को 1 लाख अड़तीस हजार रुपये जमा कराए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें आर्मेनिया भेजा लेकिन वादे के मुताबिक कोई काम नहीं दिया।
कृष्ण गोपाल ने बताया कि इसके बाद वह देश वापस आ गए, फिर उन्होंने 23 दिसंबर 2023 को उनके खिलाफ एक आवेदन एसएसपी होशियारपुर को किया था और उन्होंने 1 मार्च 2024 को दो लाख रुपये वापस करने का वादा करते हुए राजीनामा किया था, लेकिन उन्होंने मुझे कोई भी पैसे को वापस नहीं किया। कृष्ण गोपाल का कहना था कि उन्होंने सारा पैसा ब्याज पर लिया था, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
आर्थिक अपराध शाखा होशियारपुर द्वारा शिकायत की जांच के बाद अश्वनी कुमार पुत्र जोगिंदर पाल निवासी अछरवाल को दोषी पाया गया और उसके खिलाफ थाना महिलपर में धारा 420,406, 13 पंजाब प्रोफेशनल एक्ट 2014 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कांग्रेस ने पहलगाम हमले को लेकर निकाला कैंडल मार्च

गढ़शंकर, 27 अप्रैल: गत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के रोष में तथा में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु गढ़शंकर में कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्का प्रभारी अमरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

मिड-डे मील वर्कर्स ने केनरा बैंक में खाता खोलने के आदेश के खिलाफ शिक्षा मंत्री को विरोध पत्र भेजा

पंजाब सरकार द्वारा पिछले दो महीनों से मानदेय ना दिए जाने की की कड़ी निंदा गढ़शंकर, 30 जुलाई :  मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री पंजाब को विरोध...
article-image
पंजाब

मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता चलदा : विधायक उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा

लुधियाना : गुस्से में आए आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा कि मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU ने पटियाला में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नवांशहर :  आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU की जिला प्रेसिडेंट बलजीत कौर, जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर और कैशियर जसवीर कौर ने प्रेस को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया कि आज रात PRTC...
Translate »
error: Content is protected !!