विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी : तीन के खिलाफ केस दर्ज

by

गढ़शंकर, 23 अगस्त : विदेश भेजने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना गढ़शंकर पुलिस ने एसएएस नगर मोहाली की 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चेतन कौशल पुत्र ज्ञान सरूप निवासी मकान नंबर 811 थाना गढ़शंकर ने 18 मई 2024 को एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी कि उनकी बेटी खुशी कौशल को विदेश भेजने के नाम पर दिलप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह बाठ, गुरप्रीत सिंह, हरदीप सिंह और लवप्रीत कौर ने साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहता था और फेसबुक पर इंग्लिश गुरु कार्यालय का एक विज्ञापन देखा, जिसमें वे उसे विदेश भेजने व फाइनेंस करने का काम करने का दावा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिए गए नंबर पर बात करने के बाद, उन्होंने उन्हें 2 दिसंबर 2022 को अपने कार्यालय एससीएफ सेकेंड फ्लोर नंबर 31, फेज 10, जिला एसएएस नगर में बुलाया, जहां उन्हें उक्त पांच व्यक्ति मिले और उन्होंने उनकी बेटी को कनाडा में पढ़ने के लिए भेजने के लिए वीजा दिलाने का वायदा किया और इसके लिए 16 लाख रुपये का खर्च बताया। चेतन कौशल ने बताया कि उनके कहने पर उन्होंने और लड़की ने कई कागजात पर हस्ताक्षर किए, फिर 17 दिसंबर 2022 को ऑफर लेटर के नाम पर 16 हजार रुपये और 20 दिसंबर 2022 को 44 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। उन्होंने मेरे तीन खाली चेक, मेरी लड़की ख़ुशी के तीन चेक और मेरे, लड़की और मेरी पत्नी के नाम के तीन खाली अष्टाम ले लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त लोगों ने कहा कि आपकी फाइल लग गई है और अब 5 लाख रुपये जमा कराना होगा, जिस पर उसने 3 जनवरी 2023 को 5 लाख रुपये, 27 फरवरी 2023 को बायोमेट्रिक और फाइल खर्च के नाम पर 15 हजार रुपये जमा करा लिये। उन्होंने बताया कि फाइल खर्च के नाम पर गढ़शंकर उनके घर आकर वह 80 हजार रुपये ले गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद उन्होंने उसकी बेटी का स्टडी वीजा नहीं बनवाया और पूछने पर टालते रहे और बहाने बनाते रहे, अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं। चेतन कौशल ने एसएसपी होशियारपुर से अपील की कि उन्होंने स्टडी वीजा के नाम पर उनसे साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके पैसे वापस दिए जाएं। इस शिकायत की जांच के बाद डीएसपी पीबीआईओसी और नारकोटिक्स होशियारपुर द्वारा करने के बाद थाना गढ़शंकर में गुरप्रीत सिंह पुत्र काका सिंह निवासी मकान नंबर 1449/5, फेस 11 मोहाली एसएएस नगर, हरदीप सिंह और गुरिंदर सिंह निवासी एससीएफ सेकेंड फ्लोर नंबर 31 फेज 10, जिला एसएएस नगर के खिलाफ 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर :  नए शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के शुभारंभ के अवसर पर सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। छात्रों के स्वर्णमयि भविष्य तथा संस्थान की समृद्धि के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
article-image
पंजाब

मोर्चे ने बैठक कर किया संघर्ष का फैसला : बेअदबी व गोलीकांड मामले में कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिया डेढ माह का समय समाप्त

फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने ठोस कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि राज्य सरकार...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
Translate »
error: Content is protected !!