विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक किया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिवस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर में विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक करवाया । उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है कि राष्ट्र कि रक्षा की जाए और विपत्ति काल में सीमा पर लड़ रहे वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया जाय । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को फर्स्ट ऐड और सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए । प्राकृतिक आपदा और युद्ध के हालात में सिविल डिफेंस प्रशिक्षित स्वयंसेवक बड़े कारगार सिद्ध होते हैं और समय पर प्राथमिक उपचार और सावधानियों के कारण कई जिंदगियाँ बच जाती हैं ।इस अवसर पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के ब्रांड एम्बेसडर समाज सेवी मनी गोगिया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी सिविल डिफेंस वालंटियर का प्रशिक्षण लें और देशसेवा के लिए आगे आएं ।उन्होंने कहा कि हमे अफवाहों से बचना है और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना है । इस अवसर पर स्कूल प्प्रबंधकों ने सिविल डिफेंस के फ़ार्म भरने और प्रक्रिया बारे जानकारी दी ।इस अवसर पर प्रोफ़ नजम रियाड़, प्रोफेसर ट्रेसी कोहली ,प्रिंसिपल शोभा रानी , स्टाफ और छात्र उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो लड़कियों से कार सवार युवक ने की छेड़छाड़ : युवक ने जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की

जालंधर : मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु रविदास चौक के पास दो लड़कियों से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की तो लड़कियों ने मौके पर युवक को रोक लिया और लोगों को इकट्ठा...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीरमपुर को दस लाख की राशि जारी की

गढ़शंकर, 15 फरवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीरमपुर के मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार ने बातचीत करते हुए कहा कि 25 नवंबर को माननीय डिप्टी स्पीकर पंजाब स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी आम आदमी पार्टी द्वारा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज एम.एससी. रसायन शास्त्र द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 1 अगस्त  : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर दो साल का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.एससी. कमेस्ट्री के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने बताया कि एम.एससी....
Translate »
error: Content is protected !!