विद्यार्थियों को डीडी पंजाबी के स्पॉन्सर प्रोग्राम में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

by
गढ़शंकर, 19 फरवरी : डीडी पंजाबी द्वारा स्पॉन्सर्ड प्रोग्राम किस में कितना है दम के लिए आयोजित किया जा रहे गढ़शंकर में ऑडिशंस के लिए नाच, गाना, एक्टिंग, मॉडलिंग, कॉमेडी, भांगड़ा, गिद्दा, भाषण, ड्राइंग, पेंटिंग आदि सहित  विभिन्न मुकाबला में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके कार्यक्रम के स्पॉन्सर तकशक शर्मा ने सरकारी हाई स्कूल डघाम में पहुंचकर ऑडिशंस संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता को 5 लाख तक के इनाम और एक शॉर्ट मूवी में काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर ऑडिशन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल के साथ मास्टर हरदीप कुमार, ज्योतिका लद्धड़, वरिंदर कौर, अंशु राणा, ज्योति शर्मा, मैडम रीना व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर राजस्थान सरकार के संसदीय एवं विधि केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ : अमेरिका के इंडियाना राज्य के हेंड्रिक्स काउंटी में हुए एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल की टीम ने की 215 हवालातियों व कैदियों की स्वास्थ्य जांच : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से केंद्रीय जेल में नि:शुल्क मैडिकल जांच कैंप आयोजित

होशियारपुर, 22 फरवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से केंद्रीय जेल होशियारपुर में मैडिकल कैंप...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!