विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवायें अपने मोबाईल नंबर: सहायक अभियंता : सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग ऑनलाइन मोड से करें बिजली बिलों का भुगतान

by
धर्मशाला, 27 जुलाई: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल उपमंडल सिद्धपुर (योल) करम चंद भारती ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की हैं कि, यदि किसी भी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है या उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहता है तो उपभोक्ता उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है या उपभोक्ता कार्यालय दूरभाष नंबर- 01892-246394 और ई-मेल esdsidhpur@gmail.com पर भी संपर्क कर सकता है। इसके अतिरिक्त यदि किसी भी उपभोक्ता को समय पर बिजली बिल प्राप्त नहीं हों रहें है या बिजली बिल से संबंधित कोई शिकायत है तब भी इस दूरभाष नंबर या ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से ये भी अपील की है कि कोई भी बिजली उपभोक्ता अपना बिजली का बिल लंबित न रखे सभी अपने बिजली के बिल का भुगतान समय पर करना सुनिश्चित करें अगर किसी भी उपभोक्ता का बिजली का बिल काफी समय से लंबित है तो वह अपना बिजली का बिल तुरंत जमा करवाएं समय पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नियमानुसार बिना किसी आगामी सूचना के काट दिया जायेगा। उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन माध्यम जैसे की बोर्ड की वेबसाइट और अन्य पेमेंट एप से भी जमा कर सकते हैं यदि किसी उपभोक्ता के बिल में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे दूर करवाने के लिए कार्यालय में इसी माह संपर्क करें।
सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग ऑनलाइन मोड से करें बिजली बिलों का भुगतान :   विद्युत उपमंडल चढ़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने विद्युत उपमंडल चढ़ी के तहत आने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों जैसे बैंक, अस्पताल, ग्राम पंचायत एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के विभागों से आग्रह किया है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान ऑनलाईन मोड में करें। उन्होंने कहा कि इन विभागों से कोई भी आरटीजीएस या एनईएफटी भुगतान स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग भरमौर द्वारा पंचायत जगत में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 ग्रिफ्तार : आरोपियों से 1.56 लाख ड्रग मनी के इलावा चिट्टा और अफीम बरामद

एएम नाथ । बिलासपुर। : पुलिस ने दो मामलों में तीन व्यक्तियों को चिट्टा, अफीम और 1.56 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दौमो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थियेटर में सजी संगीत की महफिल में देर रात तक गूंजे सदाबहार नगमे

ट्राइसिटी के 50 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने दिखाया अपनी आवाज का जादू देवर्षि नारद जी की जयंती के उपलक्ष्य में बांटे लड्डू पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : मिनी टैगोर थिएटर में बीते दिन संगीत...
Translate »
error: Content is protected !!