विपक्ष ने सदन से वाकआउट : अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलने का अवसर नहीं देने पर

by

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलने का अवसर नहीं देने पर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सदन में नहीं होने पर विपिन सिंह परमार ने भाजपा विधायक दल का नेतृत्व किया। सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने किस सदस्य को बोलना है, इस पर अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करने की बात की तो भाजपा विधायक दल ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू की और वाकआउट किया।
विपक्ष के सदस्यों ने अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में बोलने का अवसर नहीं देने का विरोध किया। इससे पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने भोरंज के कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार को चर्चा में वक्तव्य देने वाला अंतिम सदस्य बताया तो इस पर सदन में हंगामा हो गया। स्पीकर बोले -सुबह बोलने की सूची आई थी। उस हिसाब से नए सदस्य को बोलने का मौका दिया गया। लेकिन इसके बाद नोकझोंक बढ़ती ही रही। विपक्ष के नहीं लौटने पर निर्धारित समयानुसार सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान : आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान का नाम बदलकर मनमोहन सिंह के नाम पर हिमाचल कैबिनेट ने रखने को दी मंजूरी

एएम नाथ। शिमला : देश की राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए एक स्मारक स्थल के चयन को लेकर सस्पेंस जारी है, वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गुरुवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना  – पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान आज उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला में कई संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों को दौरा किया। राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत देहलां अप्पर...
Translate »
error: Content is protected !!