शराब बनाने के लिए अवैध रूप से चलाई जा रही तीन भट्टियों पर कार्रवाई : 14 हजार 500 लीटर लाहन बरामद

by

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी अभियान
पावंटा साहिब : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान आरम्भ किया है। इसके तहत विभाग द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने आज जिला सिरमौर के पावंटा साहिब के नजदीक टोका नगला नामक स्थान पर घने जंगलों में अवैध रूप से चलाई जा रही तीन भट्टियों पर कार्रवाई कर 14 हजार 500 लीटर लाहन बरामद कर नष्ट की। इसकी अनुमानित लागत 4.35 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी संदीप अत्री के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई।
आयुक्त ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा मण्डी जिला में भी अंग्रेजी शराब व बीयर की 115 पेटियां जब्त की गई हैं जोकि चण्डीगढ़ में विक्रय के लिए बनाई गई थीं। उन्होंने बताया कि राज्य में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए 24 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है ताकि अवैध शराब के साथ-साथ कर चोरी के मामलों पर जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित की जा सके। विभाग द्वारा इस वर्ष अभी तक 309 मामलों में कार्रवाई कर 1,08,698 लीटर अवैध शराब (लाहन) जब्त की गई है।
डॉ. यूनुस ने नागरिकों से आग्रह किया कि अवैध शराब तथा कर चोरी के मामले संज्ञान में आने पर टॉल फ्री नम्बर 1800-180-8060 तथा व्हाट्सएप नम्बर 94183-31426 पर जानकारी साझा करें ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घण्टे सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय : 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतमत आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी (कांस्टेबल) के 1226 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतमत आयु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शोक के बीच विदेश गए राहुल गांधी तो बीजेपी ने बोला हमला

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार को लेकर विवाद अभी भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के उन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया कि अंत्येष्टि के दौरान...
हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम के 7 वार्ड कैंसिल : 41 वार्डों को घटाकर दोबारा 34 किए सुक्खू सरकार ने

शिमला : नगर निगम चुनावों से पहले पूर्व की जयराम सरकार के दौरान बनाए गए 7 वार्डों को सुक्खू सरकार ने कैंसिल कर दिया है। सुक्खू सरकार ने फैसला बदलते हुए आदेश जारी कर...
Translate »
error: Content is protected !!