शहर के चारों आम आदमी क्लीनिकों का दौरा कर डाक्टरों व स्टाफ को सौंपे कैबिनेट मंत्री जिंपा ने नियुक्ति पत्र

by

स्वस्थ पंजाब के सपने को साकार करेंगे आम आदमी क्लीनिक: ब्रम शंकर जिंपा
लोगों को डोर स्टैप के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए हैं आम आदमी क्लीनिक
होशियारपुर : 14 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों को डोर स्टैप के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रदेश में आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं जो कि पंजाब सरकार के स्वस्थ पंजाब के सपने को साकार करेंगे। वे आज होशियारपुर के चारों आम आदमी क्लीनिकों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी व सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की ओर से 75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश में 75 आम आदमी क्लीनिक स्वतंत्रता दिवस पर जनता को समर्पित किए जा रहे हैं, जो कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्राथमिकता को दर्शाता है।
आम आदमी क्लीनिक के डाक्टरों व स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें तनदेही से लोगों की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर शहर में फायर ब्रिगेड कार्यालय परिसर, नलोइयां चौक, ड्रेनेज विभाग के कार्यालय व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बहादुरपुर के सामने नगर निगम में यह क्लीनिक खुलेंगे। इसके अलावा जिले में अन्य चार आदमी क्लीनिक अहियापुर(दसूहा), ब्लाक बुड्डाबढ़ के शरकोवाल व कलोता(मुकेरियां), गांव बसियाला ब्लाक पोसी(गढ़शंकर) में खुलेंगे। इसके अलावा आने वाले समय में और आम आदमी क्लीनिक लोगों की सुविधा के लिए खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में जिला निवासियों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा व उन्हें नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में ओ.पी.डी. सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं भी रहेंगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां पावर बैकअप व वाटर प्यूरीफायर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिक का समय गर्मियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक व सर्दियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए खोले जाने वाले यह क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मात्र 4 महीने में ही चुनाव में किए काफी वायदों का पूरा किया है, जिनमें 600 यूनिट बिजली माफ, युवाओं को रोजगार देना आदि प्रमुख है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में एक सकारात्मक बदलाव के लिए काम कर रही है ताकि लोगों को एक अच्छा माहौल दिया जा सके।
इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, श्री संदीप सैनी, श्री दिलीप ओहरी, श्री जसपाल सिंह चेची, श्री सतवंत सिंह सियान, अजीत सिंह लक्की, पार्षद बलविंदर बिंदी, मंजीत कौर, मोनिका कतना, प्रदीप कुमार बिट्टू, अनमोल जैन, वरिंदर शर्मा बिंदू, श्री वरिंदर वैद, श्री सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूवक मनाई

गढ़शंकर :  श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तपस्थल श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के नवांशहर कार्यालय में कल लगेगा संडे वीज़ा मेला: कनवर अरोड़ा

नवांशहर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि कल 5 अप्रैल, दिन रविवार को नवांशहर कार्यालय में संडे वीज़ा मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत से परिवार ऐसे हैं...
article-image
पंजाब

Rajni Hoists Indian Flag at

Wins 7 Medals Including 4 Golds; Honoured with Token of Appreciation by Seva Organization Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 Former Member of Parliament and Chairman of Seva Organization, Saila Khurd, Mr. Avinash Rai Khanna...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट : सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को पुलिस ने क्लीन चिट दी

मोहाली। स्थानीय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में अश्लील वीडियो मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच में यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा व...
Translate »
error: Content is protected !!