शहीद किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये का सीएम मान ने सौंपा चैक : छोटी बहन को मिली सरकारी नौकरी

by

 किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गांवाने वाले किसान शुभकरण सिंह को लेकर सीएम भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व शुभकरण सिंह की छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जिसको आज उन्होंने पूरा कर दिया है।

सीएम ने मुख्यमंत्री आवास पर शहीद किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। साथ ही शुभकरण के छोटी बहन को नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दिया। शुभकरण के परिजन मुख्यमंत्री आवास सीएम मान से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने चैक व नियक्ती पत्र परिवार को सौंपा।

सीएम मान ने एक्स पर जानकारी शेयर कर लिखा :  किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से युवा किसान शुभकरण सिंह शहीद हो गए..शहीद किसान के परिवार से मुलाकात की…वादे के मुताबिक एक करोड़ रुपये का चेक.. किसानों की अपनी सरकार हर दुख-सुख में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी…

सीएम मान ने किया था वादा

किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मौत के शिकार हुए किसान शुभकरण सिंह को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद की घोषणा की थी। इसके अलावा शुभकरण सिंह की छोटी बहन को सरकारी नौकरी देना का वादा किया था। उन्होंने उस दौरान कहा था कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में 4 आरोपी अरेस्ट: नवजोत की हत्या को महज बिजली बिल भरने के एक मामूली विवाद के कारण दिया अंजाम

चंडीगढ़ : पंजाबी यूनिवर्सिटी में बीटेक के स्टूडेंट नवजोत सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। सभी हत्यारोपी वारदात को कैंपस स्थित इंजीनियरिंग विभाग के पास अंजाम देकर फरार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों...
article-image
पंजाब

डीसी व एसएसपी के समक्ष : सरकार द्वारा मानी गई मांगों को जल्द से जल्द लागू करने की उठाई मांग

होशियारपुर :  लोक बचाओ, ग्राम बचाओ संघर्ष  कमेटी (एरिया बीत) का एक प्रतिनिधिमंडल  होशियारपुर में  डिप्टी कमिश्नर  कोमल मित्तल और एसएसपी सरताज चाहल  को  बीत इलाके के साथ लगते हिमाचल में  पड़ती फैक्ट्रियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला एएसआई को जमानत देने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया इन्कार : डेटिंग एप से लोगों को फंसाने, होटल में बुलाने और फिर दुष्कर्म का फर्जी मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली करने के मामले में आरोपी

चंडीगढ़  : हाईकोर्ट ने कहा कि भारतीय समाज अक्सर सांस्कृतिक ताने-बाने के चलते महिला के कहे पर भरोसा करता है जबकि कुछ गलत इरादे वाली महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं और इसे हथियार की...
Translate »
error: Content is protected !!