शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी गढ़शंकर द्वारा जरुरतमंद को रेहड़ा रिक्शा भेंट

by

गढ़शंकर :
शहीद भगत सिंह स्मारक गढ़शंकर में जरुरतमंद अनूप सिंह को रेहड़ा रिक्शा शहीद भगत सिंह चैरीटेबल सोसायटी के सुरेन्द्र कुमार भज्जल एवं अविनाश कुमार शर्मा द्वारा भेंट किया। इस मौके पर अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, सचिव रणजीत सिंह बंगा, मोटीवेटर रॉकी मोला, बीबी सुभाष मट्टू, प्रोफैसर सुभाष जोशी, हैप्पी साधेवाल, मनजीत सिंह व गुरप्रीत कौर उपस्थित थीं। दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि उनका ट्रस्ट जरुरतमंदों की लगातार मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को 5 जून को वन महोत्सव के दौरान कम से कम दो पौधे अवश्य लगाते हुए वातावरण प्रेमी होने की भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर सुभाष मट्टू ने पहुंचे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा रक्तदान कैंप लगाने एवं जरुरतमंदों की मदद करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों को समर्पित किया : इसमें 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्स और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों सहित लगभग 450 कर्मचारी होंगे

मोहाली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज को लोगों को समर्पित किया।...
article-image
पंजाब

अतिक्रमण पर डंडा : नगर कौंसिल ने दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण पर

नवांशहर। स्थानीय नगर कौंसिल की ओर से वीरवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, एमई एचएस सेठी सहित तमाम अधिकारी व सफाई कर्मचारी...
article-image
पंजाब

शहीदी दिवस को समर्पित दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप आरंभ 

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सर्किल गढ़शंकर द्वारा माता गुजर कौर जी, चार साहबजादे तथा सरसा नदी के समूह शहीदों को समर्पित सात दिवसीय दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप गुरुद्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!