शास्त्री अध्यापक के पदों के लिए काउंसलिंग 10 फरवरी को

by
ऊना : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के माध्यम से शास्त्री अध्यापकों के जिलास्तर पर 16 पद बैच आधार पर भरे जाने हैं। रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, हरोली एवं बंगाणा द्वारा जिन अभ्याथियों के नाम बैच आधार पर (अनुबन्ध पर) भरने हेतू प्रायोजित किये गये है उनकी काउंसलिंग 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक देवेन्दर चंदेल ने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची तथा काउंसलिंग सम्बंधी संपूर्ण जानकारी इस कार्यालय की वेबसाईट ूूूण्ककममनदंण्पद पर उपलब्ध है। सभी अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भेज दिए गए है।
विभिन्न श्रेणियों में इन बैच के आधार पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2003 बैच, अनुसूचित जाति में 2009 बैच, अनुसूचित जाति (आईआरडीपी) श्रेणी में 2011 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग में 2006 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी) में 2015 बैच, अनारक्षित वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) श्रेणी में अब तक का बैच व अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 2010 बैच के अभ्यार्थी पात्र होंगे।
देवेन्दर चंदेल ने बताया कि उपरोक्त बैच से सम्बधित अगर किसी अभ्यार्थी का नाम रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है तथा वे ऊना जिला से संबंध रखते हैं, तो वे भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से वंचित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होगा नया सर्वेक्षण – सर्वे को शुरू करने के लिए समस्त औपचारिकतायें पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिला चंबा में अब तक 20 हजार से अधिक  लोगों को आवास उपलब्ध करवाए गए हैं यही नहीं शेष पात्र परिवारों को वर्ष 2029 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत 2 दिनों में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भिआम्बी-बडसर सड़क मार्ग 4 दिनों के लिए बंद

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी। उपमंडल बंगाणा के तहत भिआम्बी-बडसर सड़क पर वाहनों की आवाजाही 28 से 31 जनवरी तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक कुमार ने देर रात किया आत्मसमर्पण : दीपक के पास जो पैसे थे उन्हें खर्च करने के बाद तो किया आत्मसमर्पण

धर्मशाला : पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत जसौर पंचायत के भेडू गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक कुमार ने रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण किया। धर्मशाला में...
Translate »
error: Content is protected !!