शास्त्री और भाषा अध्यापकों के भरें जाएंगे चार पद : उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल

by

ऊना, 24 फरवरी – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा शेास्त्री व भाषा अध्यापकों के 4 पद बैच वाइज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेन्दर चंदेल ने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के पदो ंके लिए अनारक्षित वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच, सामान्य वर्ग की ईडब्ल्यूएस की श्रेणी में एक पद 31.12.2004 बैच में से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त भाषा अध्यापक के पदों हेतू ओबीसी वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में एक पद 31.12.2003 बैच तथा ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद अपटू डेट बैच में से भरा जाएगा।
उपनिदेशक देवेंन्दर चंदेल ने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 9 मार्च को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में वहीं अभ्यार्थी भाग ले सकता है, जो आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता है। उपनिदेशक ने कहा कि अन्य जिला के पात्र अभ्यार्थी भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, यदि उनका नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। उपनिदेशक ने बताया कि बायोडाटा फाॅर्म तथा काउंसलिंग संबंधित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट ककममनदंण्पद पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर मिनी सचिवालय में एसडीएम गुरसिमर सिंह ने वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

एएम नाथ। नूरपुर,22 अगस्त। अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय मिनी सचिवालय में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ एसडीएम गुरसिमर सिंह ने सप्तपर्णी का पौधा रोपित कर किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गोबर ख़रीदने की गारंटी दी थी कम्पोस्ट ख़रीदने की नहीं- क्या सरकार में बैठे लोगों को गोबर और कम्पोस्ट में फ़र्क़ नहीं पता :जयराम ठाकुर

बाक़ी गारंटियों की तरह फिर से हिमाचल के लोगों को ठगने की तैयारी में सुक्खू सरकार प्रदर्शन कर रहे वोकेशनल ट्रेनर्स से मिलने चौड़ा मैदान पहुंचे जयराम ठाकुर एएम नाथ।शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बालीचौकी में कहा, मुख्यमंत्री के झूठ से हुआ कांग्रेस को हरियाणा में नुकसान,  भाजपा नेताओं को नसीहत देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा , रंगीला राम राऊ व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटके

कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी ने हिमाचल में 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटका कर सबको चौंका दिया है। हालाकि इन सीटों पीआर सिर्फ एक एक नाम ही भेजा गया था। जिनकी टिकटे लटकी...
Translate »
error: Content is protected !!