शाहपुर के लाल अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान : दुनिया की प्रतिष्ठित Ironman 70.3 प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी, रैत में हुआ भव्य स्वागत

by
एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा कर हिमाचल प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता के साथ अन्जेश जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक ने उन्हें शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि अन्जेश ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अन्जेश जोशी ने यह कठिन प्रतियोगिता 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरी की। उन्होंने 30-34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल 470 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों में 142वीं रैंक हासिल की।
गौरतलब है कि Ironman 70.3 दुनिया की सबसे कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें प्रतिभागियों को लगातार 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है।
पेशे से मरीन इंजीनियर अन्जेश ने समुद्र में नौकरी के दौरान जहाज पर उपलब्ध सीमित संसाधनों के बीच ट्रेडमिल और स्टेशनरी बाइक के सहारे महीनों तक कठिन अभ्यास किया।
फिलीपींस की भीषण गर्मी, उमस और तेज हवाओं जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का शानदार परिचय दिया।
अन्जेश जोशी गांव कुठार, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के निवासी हैं। उनके पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता अंजना जोशी वर्तमान में झरेड़ पंचायत की प्रधान हैं।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केवी जम्मू एवं भनाला से प्राप्त करने के बाद पुणे के प्रतिष्ठित तुलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट से बी.टेक (मरीन इंजीनियरिंग) की शिक्षा ग्रहण की।
अन्जेश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

2015 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगा गेहूं एफसीआई, कांगड़ व टकारला में गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से होगी आरंभ: ललित जैन

ऊना : एमडी खाद्य एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश ललित जैन ने आज ऊना जिला के कांगड़ में एफसीआई डिपू व टकारला में अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि इस वर्ष 15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सुनिश्चित हो : मौलिक अधिकारों में संतुलन होना चाहिए, बल प्रयोग आखिरी विकल्प हो

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मौलिक अधिकारों में संतुलन होना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा तस्करी के दोषी व्यक्तियों की संपत्ति की होगी डिमार्केशन : DC

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की एनकोरड समीति की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में एनकोरड समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!