शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हल्के में 3 जून को करेंगे विशाल रैली : रोष रैली में गढ़शंकर से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे

by

गढ़शंकर : पंजाब सुबर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन गढ़शंकर की मीटिंग शाम सुंदर कपूर की प्रधानगी में बुलाई गई, इस मीटिंग में विशेष रूप से फेडरेशन के नेता मखन सिंह वाहिदपुरी व जत्थेदार अमरीक सिंह ने भी हिस्सा लिया। मीटिंग में लिए फैसले कि जानकारी देते हुए ब्लाक सचिव जीत सिंह बग्वाई ने कहा कि पससफ द्वारा 3 जून को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब में की जा रही रोष रैली में गढ़शंकर से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 24 मई को फेडरेशन नेता सतीश राणा व मिड डे मील वर्कर यूनियन की राज्य प्रधान विमला रानी और गुरबिंदर सिंह वफद के रूप में शिक्षा मंत्री से मिलने गए थे यहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सतीश राणा व गुरबिंदर सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया गया और पुलिस बुला कर उन्हें गिरफ्तार कराया गया था। इस घटना के विरोध में मुलाजिमों द्वारा रोष प्रकट करते हुए राज्य में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया था। उन्होंने कहा कि अब 3 जून को आनंदपुर साहिब में शिक्षा मंत्री के विरुद्ध विशाल रोष रैली की जाएगी। इस मीटिंग में सुरजीत सिंह काला, नरेश भंमिया, बलवंत राम, रमन कुमार, राजकुमार मिन्हास, शर्मिला रानी, निरमल कौर, नरिंदर कौर, जसविंदर कौर, नरेश बग्गा, गुरनाम हाजीपुर, सतीश कुमार व परवीन कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समाजसेवी विनय कुमार की स्वर्गीय माता शशि कांता की आत्मा की शांति के लिए रखे गरूड पुराण जी के पाठ का भोग व रस् पगड़ी कल 9 मई को

गढ़शंकर : समाज सेवी व विभिन्न संगठनों से जुडे विनय कुमार जी के माता स्वर्गीय माता श्रीमति शशी कांता जी की आत्मा की शांति के लिए रखे गरूड पुराण जी के पाठ का भोग...
article-image
पंजाब

पंजाब में नशे पर गरमाई सियासत, पूनिया बोले- ‘अमित शाह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं’

BJP ने 2027 के विधानसभा चुनाव में नशे को प्रमुख मुद्दा बनाने के दिए संकेत, कांग्रेस की गुटबाजी पर भी साधा निशाना चंडीगढ़, 1 अक्तूबर। पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी...
article-image
पंजाब

रिश्वत मामले में डीआईजी भुल्लर की मुश्किलें बढ़ीं : शिकायतकर्ता की 90 पन्नों में गवाही पूरी

सीबीआई की विशेष अदालत में करीब 22,500 शब्दों में दर्ज हुए बयान; बचाव पक्ष ने क्रॉस एग्जामिनेशन में राजनीतिक साजिश से जुड़े सवाल उठाए चंडीगढ़। पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनके...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने चंडीगढ़ भर्ती मामले में जवाबदेही तय करने के लिए लोकसभा में मांग उठाई

लोकसभा में चंडीगढ़ भर्ती संबंधी जवाब में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया नई दिल्ली/चंडीगढ़, 25 मार्च: चंडीगढ़ में रोजगार सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थानीय निवासियों के...
Translate »
error: Content is protected !!